HomeMadhya PradeshBhopalBhopal News : दस साल की बच्ची की गर्दन में लगा छर्रा.......

Bhopal News : दस साल की बच्ची की गर्दन में लगा छर्रा…. इलाज के दौरान मौत…

Date:

Related stories

Bhopal News : भोपाल। कोलार थाना क्षेत्र की राजहर्ष कॉलोनी में गुरुवार दोपहर 12:30 बजे एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें 10 साल की रिया रजक गंभीर रूप से घायल हो गई और इलाज के तीन घंटे बाद उसकी मौत हो गई। बच्ची चौथी क्लास की छात्रा थी।

READ MORE : नम आँखों से मां दुर्गा को विदाई : विजयादशमी पर 176 प्रतिमाओं का विसर्जन, महादेव घाट पर उमड़ा भक्ति का सैलाब…

Bhopal News : जानकारी के अनुसार, रिया के बाई तरफ कंधे के पास छर्रे का घाव मिला। मौके पर पास में दो कबूतर भी मृत पाए गए। परिजनों का शक है कि छर्रा एयरगन से चला है, वहीं पुलिस शुरुआती तौर पर गोली से मौत की संभावना पर भी जांच कर रही है।

READ MORE : BIG BREAKING : दुर्गा विसर्जन में मातम : खंडवा में ट्रैक्टर-ट्रॉली तालाब में पलटी; 20–25 लोग सवार, 11 शव बरामद, 8 बच्चियां शामिल

शव को पोस्टमार्टम के लिए हमीदिया अस्पताल भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की असली वजह का खुलासा होगा। यह मामला कोलार थाना इलाके का है और पुलिस फिलहाल घटना की गहन विवेचना में लगी हुई है।

Share The News

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here