Bhopal News : भोपाल | मध्य प्रदेश में वन विभाग ने शिकारियों पर कार्रवाई तेज कर दी है। सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के T-35 बाघ के शिकार करने वालों पर 25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया गया है। इसी तरह ग्राम बढ़ चोपड़ा में बाघ का शिकार करने वालों पर भी 25 हजार रुपये का इनाम रखा गया है।
Bhopal News : विशेष बात यह है कि पहली बार फरार डिप्टी रेंजर और वनरक्षक पर भी इनाम घोषित किया गया है। बालाघाट जिले में बाघ के शव को गुपचुप जलाने के मामले में डिप्टी रेंजर और वनरक्षक फरार हैं, जिन पर 5-5 हजार रुपये का इनाम रखा गया है।
वन विभाग ने कहा है कि यह कदम प्रदेश में वन्य जीवों और बाघों की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए उठाया गया है। विभाग ने आम जनता से भी अपील की है कि शिकार जैसी किसी भी गतिविधि की सूचना तुरंत वन अधिकारियों को दें। प्रदेश में वन्य जीव संरक्षण और शिकारीयों पर कार्रवाई को लेकर यह एक बड़ा संदेश माना जा रहा है।













