Monday, August 17, 2026
Home Madhya Pradesh Bhopal पोर्च में लग्जरी बाइक-कार, अंदर चल रहा था ड्रग रैकेट… ऐसी...

पोर्च में लग्जरी बाइक-कार, अंदर चल रहा था ड्रग रैकेट… ऐसी थी ड्रग तस्कर अबान शकील का लग्जरी लाइफ स्टाइल

भोपाल :मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में ड्रग तस्करी के एक बड़े मामले का खुलासा हुआ है। इंदौर क्राइम ब्रांच और कनाडिया थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में ड्रग तस्कर अबान शकील को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि अबान बाहर से एक सम्मानित कारोबारी की छवि बनाए हुए था, लेकिन अंदरखाने वह MD ड्रग्स की सप्लाई का बड़ा नेटवर्क चला रहा था।

 लग्जरी लाइफस्टाइल के पीछे छिपा काला कारोबार

अबान की कोठी के पोर्च में करोड़ों रुपये की लग्जरी बाइक और कारें खड़ी रहती थीं। पुलिस के अनुसार वह भोपाल में सेंट माइकल स्कूल और सेंट माइकल क्रिकेट अकादमी से जुड़ा हुआ था, जिससे उसकी पहचान एक समाजसेवी और खेल प्रेमी के रूप में बनी हुई थी।

Read More : निवाड़ी : ओरछा अभ्यारण्य में सागौन तस्करी का भंडाफोड़, ARMY लिखी कार से लकड़ी जब्त

 जिमिंग के दौरान लगी ड्रग्स की लत

जांच में सामने आया है कि अबान ने जिम वर्कआउट के दौरान MD ड्रग्स का सेवन शुरू किया था। नशे की हालत में वेट लिफ्टिंग करने पर उसे वजन का एहसास नहीं होता था, जिसके बाद वह धीरे-धीरे ड्रग्स की तस्करी में उतर गया।

थार से करता था ड्रग्स की डिलीवरी

अबान भोपाल के लोकल तस्करों से MD ड्रग्स लेकर इंदौर में खपाता था। वह खुद अपनी थार गाड़ी से ड्रग्स की सप्लाई करता था और इंदौर के लाउंज-पब का परमानेंट सप्लायर था। वह 10 हजार रुपये प्रति ग्राम के हिसाब से MD ड्रग्स बेचता था।

पुलिस ने ऐसे दबोचा

सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर अबान की थार को रोका। तलाशी के दौरान 5.5 ग्राम MD ड्रग्स बरामद की गई, जिसके बाद उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया गया। फिलहाल पुलिस उससे नेटवर्क से जुड़े अन्य तस्करों की जानकारी जुटा रही है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here