Thursday, April 2, 2026
29.1 C
Raipur

Bhopal Crime News : निगमकर्मी के भाई की चाकू गोदकर हत्या…

भोपाल। Bhopal Crime News : शहर के कोलार थाना क्षेत्र में बुधवार देर रात चाकूबाजी की वारदात से हड़कंप मच गया। एक रेस्टोरेंट के पास हुए इस हमले में 23 वर्षीय आकाश मोरे की चाकुओं से गोदकर हत्या कर दी गई, जबकि उसका बड़ा भाई और निगम का फायरकर्मी सूरज मोरे गंभीर रूप से घायल हो गया।

Bhopal Crime News : बताया जा रहा है कि किसी पुराने विवाद को लेकर हमलावरों ने दोनों भाइयों पर हमला किया। घटना रात करीब 10 से 11 बजे के बीच की है। हमलावरों ने धारदार हथियार से एक के बाद एक ताबड़तोड़ वार किए, जिससे मौके पर ही आकाश की जान चली गई।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल सूरज को अस्पताल पहुंचाया गया। कोलार थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इलाके में तनाव का माहौल है और पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है।

Share The News

Unable to load videos.

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Related Articles

Popular Categories