भोपाल, निशातपुरा – राजधानी के संजीव नगर इलाके में 24 सितंबर की रात हुई बताई गई चैन झपटने की घटना पुलिस जांच में झूठी साबित हुई। घटना का फरियादी अभिषेक खुद मान चुका है कि उसके परिवार की कोई चेन नहीं झपटी।
घटना की रिपोर्ट विवाद के बाद दर्ज कराई गई थी। दरअसल, रात को संजीव नगर में दो पक्षों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ, और इसके बाद अभिषेक थाने पहुंचा और मारपीट के साथ परिवार की चेन चोरी होने की शिकायत दर्ज कराई।
Read More : PM Modi का संदेश : दिल्ली और BJP का रिश्ता केवल पार्टी और शहर का नहीं, सेवा और संस्कार का है
हालाँकि, पुलिस ने मामले की तत्काल जांच शुरू की और सीसीटीवी फुटेज, गवाहों के बयान सहित सभी सबूत खंगाले, लेकिन कहीं भी चेन झपटने की पुष्टि नहीं हुई।
थाना प्रभारी मनोज पटवा ने बताया कि जांच के दौरान चैन झपटने की कोई भरोसेमंद जानकारी या सबूत नहीं मिले। फरियादी ने अब लिखित में स्वीकार कर लिया है कि उसके परिवार की कोई चेन नहीं झपटी।
Read More : CG News : कलेक्टर ने जिला निवेश प्रोत्साहन समिति की बैठक ली, औद्योगिक विकास को गति देने पर जोर
बाइट: मनोज पटवा, टीआई – “जांच में चैन झपटने की घटना का कोई सबूत नहीं मिला। फरियादी ने लिखित में दिया कि उसकी परिवार की कोई चेन नहीं झपटी।”











