Monday, August 17, 2026
Home National PM Modi का संदेश : दिल्ली और BJP का रिश्ता केवल पार्टी...

PM Modi का संदेश : दिल्ली और BJP का रिश्ता केवल पार्टी और शहर का नहीं, सेवा और संस्कार का है

नई दिल्ली – प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को दिल्ली में बीजेपी के नए प्रदेश कार्यालय का उद्घाटन किया। इस अवसर पर दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता, बीजेपी अध्यक्ष जे.पी. नड्डा और कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे। उद्घाटन के बाद पीएम मोदी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि दिल्ली भाजपा को नया कार्यालय मिलने के अवसर पर सभी कार्यकर्ताओं को बधाई।

पीएम मोदी ने पार्टी के इतिहास को याद करते हुए बताया कि बीजेपी की स्थापना को 45 वर्ष हो गए हैं। उन्होंने कहा कि यह विशाल संगठन डॉ. श्यामाप्रसाद मुखर्जी के नेतृत्व में 1951 में स्थापित जनसंघ से विकसित हुआ। उन्होंने जोर देकर कहा कि दिल्ली भाजपा की ताकत पिछले दशकों में लाखों कार्यकर्ताओं के त्याग और मेहनत का परिणाम है।

Read More : CG News : कलेक्टर ने जिला निवेश प्रोत्साहन समिति की बैठक ली, औद्योगिक विकास को गति देने पर जोर

कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने आपातकाल और 1984 के सिख दंगों का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा कि जनसंघ और बाद में बीजेपी ने दिल्लीवासियों की सेवा में हर समय योगदान दिया और संकटों के समय सिख भाइयों की रक्षा की।

BJP Delhi (@BJP4Delhi) / Xपीएम मोदी ने कहा कि दिल्ली और बीजेपी का रिश्ता केवल एक शहर और एक पार्टी का नहीं है, बल्कि यह सेवा, संस्कार और सुख-दुख में साथ निभाने का रिश्ता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से नए कार्यालय में जिम्मेदारी निभाने और दिल्ली के विकास में योगदान देने का आग्रह किया।

Read More : CG News : नवरात्र में सजी भव्य छटा: नव जागृति दुर्गा पूजन समिति ब्लॉक कॉलोनी, घरघोड़ा का विशाल पंडाल बना आकर्षण का केंद्र

साथ ही उन्होंने कहा कि कई वर्षों के अंतराल के बाद दिल्ली में बीजेपी की सरकार है और दिल्लीवासियों ने अपने बेहतर भविष्य की उम्मीदें भाजपा में रखी हैं। नए प्रदेश कार्यालय में बैठे सभी कार्यकर्ताओं के कंधों पर बड़ी जिम्मेदारी है, जो दिल्ली की पुनर्निर्माण प्रक्रिया में योगदान देंगे।

Share The News
Previous articleCG News : कलेक्टर ने जिला निवेश प्रोत्साहन समिति की बैठक ली, औद्योगिक विकास को गति देने पर जोर
Next articleBhopal : चैन झपटने की शिकायत पुलिस जांच में निकली झूठी, फरियादी ने खुद किया कबूल
VIKASH KHALKHO
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here