HomeMadhya PradeshBhopalM.P News : भोपाल में जुटेंगे CJI और 25 हाईकोर्ट के चीफ...

M.P News : भोपाल में जुटेंगे CJI और 25 हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस, सीहोर में कृषि मंत्रियों की कांफ्रेंस

Date:

Related stories

भोपाल : मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल आज देश की न्यायिक व्यवस्था के एक महत्वपूर्ण आयोजन की साक्षी बनने जा रही है। नेशनल ज्यूडिशियल एकेडमी में दो दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का शुभारंभ होगा, जिसमें भारत के मुख्य न्यायाधीश (CJI) सूर्यकांत सहित देशभर के 25 हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस भाग लेंगे। सम्मेलन की थीम ‘एकीकृत, कुशल और जन-केंद्रित न्यायपालिका’ रखी गई है, जिस पर विस्तृत विचार-विमर्श किया जाएगा।

सीजेआई बनने के बाद न्यायमूर्ति सूर्यकांत का यह मध्यप्रदेश का पहला दौरा माना जा रहा है। वे सम्मेलन में देशभर के न्यायाधीशों को संबोधित करेंगे। लंबे समय बाद इतने बड़े स्तर पर न्यायपालिका के शीर्ष पदाधिकारी एक मंच पर एकत्र हो रहे हैं, जिसे न्यायिक सुधारों की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

सीहोर में दलहन आत्मनिर्भरता पर राष्ट्रीय सम्मेलन

इसी दिन सीहोर में कृषि क्षेत्र से जुड़ा एक बड़ा राष्ट्रीय आयोजन भी होगा। यहां दलहन उत्पादक राज्यों के कृषि मंत्रियों की उच्चस्तरीय बैठक आयोजित की जा रही है, जिसकी अध्यक्षता केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान करेंगे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव सहित कई राज्यों के कृषि मंत्री मौजूद रहेंगे।

यह सम्मेलन सुबह 9:30 बजे अमलाहा स्थित खाद्य दलहन अनुसंधान केंद्र में शुरू होगा, जहां दलहन आत्मनिर्भरता राष्ट्रीय मिशन पर गहन चर्चा की जाएगी।

Read More : युवाओं के लिए खुशखबरी! M.P की 19 यूनिवर्सिटी में होगी 1500 प्रोफेसरों की भर्ती, जल्द भरे जाएंगे 78% शैक्षणिक पद

किसानों, तकनीक और नवाचार पर विशेष जोर

सम्मेलन में किसान, FPO, बीज उत्पादक और कृषि उद्योग के प्रतिनिधि एक साथ मंच साझा करेंगे। उन्नत किस्मों के बीजों का वितरण, पल्सेस मिशन पोर्टल का लॉन्च और अत्याधुनिक सुविधाओं का लोकार्पण भी कार्यक्रम का हिस्सा रहेगा।

केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान किसानों से संवाद करेंगे और खेतों का भ्रमण भी करेंगे। इस आयोजन को समृद्ध किसान और पोषित राष्ट्र की दिशा में महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।

भोपाल और सीहोर में एक ही दिन आयोजित ये दोनों राष्ट्रीय कार्यक्रम न्यायिक सुधार और कृषि आत्मनिर्भरता जैसे दो अहम क्षेत्रों में देशव्यापी नीति-निर्माण को नई दिशा देने वाले माने जा रहे हैं।

Share The News

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here