Tuesday, February 24, 2026
24.5 C
Raipur

Bhopal : नकली सोना देकर ठगी करने वाले गिरोह का निशातपुरा पुलिस ने किया पर्दाफाश

भोपाल : राजधानी भोपाल की निशातपुरा पुलिस ने नकली सोना देकर ठगी करने वाले एक गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार कर 62 हजार रुपये नगद और नकली सोना बरामद किया है।

जानकारी के अनुसार, फरियादी विकास सोनी और उनके बहनोई सुरेश सोनी को आरोपियों ने योजनाबद्ध तरीके से झांसे में लेकर ठगी की। आरोपियों ने उन्हें नकली सोने की पुतली दिखाकर भोपाल से बैतूल बुलाया और एक लाख 40 हज़ार रुपये लेकर नकली सोने की पुतली थमा दी। इसके बाद गिरोह ने दोनों से और रुपये ऐंठने के लिए सोने की ईंट देने का लालच दिया और उन्हें भोपाल के पीपुल्स मॉल के सामने अमृततुल्य चाय दुकान के पास बुलाया।

हालांकि, फरियादी को शक हुआ और उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने मौके पर ही कार्रवाई करते हुए आरोपियों को धर दबोचा। जांच में पता चला कि गिरोह में सुरेश उईके, सोनू उईके, नरेश धुर्वे, घनश्याम राजपूत और उत्तम शामिल थे।

पुलिस ने नकली सोने की पुतली, सोने की ईंट और नगद बरामद किया। निशातपुरा पुलिस के अनुसार, यह गिरोह लंबे समय से ठगी के इस रैकेट में सक्रिय था। फरियादी की सूझबूझ और पुलिस की त्वरित कार्रवाई से बड़ी वारदात होने से बच गई।

Share The News

Unable to load videos.

Popular News

ग्वालियर : बरेठा टोल प्लाजा पर फायरिंग, “हाइवे बनाओ या टोल हटाओ” लिखी पर्ची फेंककर फरार

ग्वालियर : ग्वालियर के महाराजपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत बरेठा...

Related Articles

Popular Categories