Saturday, May 16, 2026
35.3 C
Raipur

Bhagirathpura Health Survey : भागीरथपुरा में डायरिया के खिलाफ ‘वार’ शुरू : 200 टीमें घर-घर जाकर कर रहीं सर्वे; सीएचएमओ बोले— ‘हालात नियंत्रण में, गूगल मैपिंग से तैयार होगा डेटा’

Bhagirathpura Health Survey : इंदौर: भागीरथपुरा क्षेत्र में डायरिया के बढ़ते मामलों को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने अब ‘डोर-टू-डोर’ स्क्रीनिंग और मैपिंग की रणनीति अपनाई है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CHMO) डॉ. माधव हसानी ने बताया कि पूरे क्षेत्र की सटीक स्थिति जानने के लिए 5,000 घरों के सर्वे का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए 200 विशेष टीमों का गठन किया गया है, जो एक-एक मरीज की लोकेशन और बीमारी की गंभीरता का डेटा एकत्र कर रही हैं।

पल्स पोलियो की तर्ज पर होगी गूगल मैपिंग सीएचएमओ डॉ. हसानी के अनुसार, सर्वे टीम में एक चिकित्सक, एक नर्सिंग ऑफिसर और एक आशा कार्यकर्ता को शामिल किया गया है। प्रत्येक टीम को 25 घरों की जिम्मेदारी दी गई है।

खास बात यह है कि पूरे डेटा को गूगल मैपिंग के जरिए संकलित किया जा रहा है ताकि भविष्य में किसी भी हॉटस्पॉट की तुरंत पहचान की जा सके। यह मॉडल ठीक वैसा ही है जैसा पल्स पोलियो अभियान के दौरान अपनाया जाता है। मौके पर ही दवाइयों का वितरण और उनके सेवन की जानकारी भी दी जा रही है।

अस्पतालों में स्थिति और विशेषज्ञ निगरानी वर्तमान स्थिति को लेकर स्वास्थ्य विभाग ने दावा किया है कि हालात पूरी तरह नियंत्रण में हैं। संजीवनी क्लीनिकों में मरीजों की आवक अब सामान्य दिनों जैसी हो गई है। कल क्षेत्र से 18 नए मरीज भर्ती हुए हैं, वहीं वर्तमान में 16 मरीज आईसीयू में उपचाराधीन हैं। इन मरीजों के बेहतर इलाज के लिए आसपास के मेडिकल कॉलेजों के वरिष्ठ प्रोफेसरों को बुलाया गया है, जो लगातार विशेषज्ञों की राय प्रदान कर रहे हैं। भोपाल से आई विशेष टीम भी क्षेत्र के पानी और संक्रमण के कारणों की गहन जांच कर रही है।

मौत के आंकड़ों पर सफाई मृत्यु के आंकड़ों को लेकर सीएचएमओ ने स्पष्ट किया कि अब तक डायरिया से 6 मौतें सामने आई हैं, जिनकी विस्तृत जांच मेडिकल कॉलेज की टीम कर रही है। ओमप्रकाश वर्मा की मृत्यु के मामले में उन्होंने बताया कि वे डायरिया प्रकोप से पहले ही किडनी और बीपी की बीमारी के चलते भर्ती थे। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि चूंकि यह प्रकोप एक ही क्षेत्र तक सीमित है, इसलिए फिलहाल इसे महामारी घोषित नहीं किया गया है। संभागायुक्त द्वारा गठित समिति मौतों के कारणों की बारीकी से जांच कर रही है।

Share The News

Latest YouTube Videos

Raipur Petrol Price Hike: रायपुर में यहां आसानी से मिल रहा पेट्रोल, कीमत बढ़ने पर जनता ने कही ये बात

Raipur Petrol Price Hike: रायपुर में यहां आसानी से मिल रहा पेट्रोल, कीमत बढ़ने पर जनता ने कही ये बात

Janjgir Crime:15 साल तक जेल में रहा,रिहा होने के बाद खौफनाक वारदात, क ही परिवार के 4 लोगों की ह*त्या

Janjgir Crime:15 साल तक जेल में रहा,रिहा होने के बाद खौफनाक वारदात, क ही परिवार के 4 लोगों की ह*त्या

Dewas Patakha Factory Blast: देवास की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, कई मजदूरों की मौत !

Dewas Patakha Factory Blast: देवास की पटाखा फैक्ट्री में धमाका, कई मजदूरों की मौत !

Raipur Petrol Pump || मोदी की पेट्रोल बचाओ अपील || क्या बोली रायपुर की पब्लिक ?

Raipur Petrol Pump || मोदी की पेट्रोल बचाओ अपील || क्या बोली रायपुर की पब्लिक ?

Gwalior Pool Death Case:स्विमिंग पूल बना मौत का कुंड? क्यों दफनाने के बाद निकलवाना पड़ा बच्चे का शव?

Gwalior Pool Death Case:स्विमिंग पूल बना मौत का कुंड? क्यों दफनाने के बाद निकलवाना पड़ा बच्चे का शव?

Nishaanebaz Top 10 News: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Nishaanebaz Top 10 News: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Latest YouTube Shorts

सोना ₹3000 और चांदी ₹26000 सस्ती, रिकॉर्ड तेजी के बाद अब भारी गिरावटv

सोना ₹3000 और चांदी ₹26000 सस्ती, रिकॉर्ड तेजी के बाद अब भारी गिरावटv

छत्तीसगढ़ में मौसम का कहर प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश

छत्तीसगढ़ में मौसम का कहर प्रदेश के कई जिलों में तेज बारिश

रायपुर में 103 रुपए पार पेट्रोल, 100 मीटर लंबी लाइनों में फंसे लोग

रायपुर में 103 रुपए पार पेट्रोल, 100 मीटर लंबी लाइनों में फंसे लोग

48 घंटे में महंगाई के 3 बड़े झटके दूध, CNG और पेट्रोल डीजल महंगे

48 घंटे में महंगाई के 3 बड़े झटके दूध, CNG और पेट्रोल डीजल महंगे

दूध पर महंगाई का झटका अमूल और मदर डेयरी ने बढ़ाए दाम..

दूध पर महंगाई का झटका अमूल और मदर डेयरी ने बढ़ाए दाम..

रायपुर म पेट्रोल पंप मन म भारी भीड़, डीजल-पेट्रोल कमी के डर ले लगिस लंबा कतार

रायपुर म पेट्रोल पंप मन म भारी भीड़, डीजल-पेट्रोल कमी के डर ले लगिस लंबा कतार

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Girls Empowerment: तलईपल्ली में ‘बालिका सशक्तिकरण अभियान’ का आगाज, 13 गांवों की 40 बेटियां बनेंगी आत्मनिर्भर

गौरी शंकर गुप्ता/घरघोड़ा/रायगढ़: एनटीपीसी (NTPC) तलईपल्ली कोयला खनन परियोजना...

Police Failure: अंबिकापुर में पुलिस को खुली चुनौती: राजीव भवन में तीसरी बार चोरी, दीवारों पर लिखी भद्दी गालियां

अंबिकापुर: छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में कानून-व्यवस्था की धज्जियां उड़ाने...

Minister’s Simplicity: मैकेनिक के टिफिन का स्वाद ले उड़े ऊर्जा मंत्री, फाइव स्टार होटल को बताया फेल

ग्वालियर: मध्य प्रदेश के ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर...

Suicide Point: ग्वालियर किले की प्राचीर से फंदा लगाकर महिला ने लगाई छलांग, मौत

ग्वालियर: मध्य प्रदेश के ग्वालियर में किले की पहाड़ी...

Chilphi Valley: राजधानी की तपिश से मिलेगी राहत! रायपुर से बस 4 घंटे दूर है ‘छत्तीसगढ़ का चेरापूंजी’

कबीरधाम/रायपुर: चिलचिलाती गर्मियों में अगर आप शिमला या मनाली...

Related Articles

Popular Categories