HomeMadhya PradeshBetul Crime News : टेक्सटाइल एजेंट की फांसी से लटकी मिली लाश....

Betul Crime News : टेक्सटाइल एजेंट की फांसी से लटकी मिली लाश….

Date:

Related stories

Bemetara CMHO: PLP जांच को CMHO के विरुद्ध शिकायत से जोड़ना मूल मुद्दे से ध्यान भटकाने का प्रयास: CHO संघ

Bemetara CMHO: बेमेतरा: प्रदेश सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी संघ, छत्तीसगढ़...

बैतूल। Betul Crime News : जिले में स्थित एक होटल में टेक्सटाइल कंपनी के एजेंट धरमवीर विश्वकर्मा का शव फंदे पर लटका मिला। मृतक तीन दिन से होटल के कमरे में बंद था। जब कमरे से तेज़ बदबू आने लगी, तब होटल प्रबंधन ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची कोतवाली थाना पुलिस ने जब दरवाजा खोला तो अंदर धरमवीर का शव फांसी पर लटका मिला।

Betul Crime News : मृतक के पास से एक सुसाइड नोट बरामद हुआ है, जिसमें उसने टेक्सटाइल कंपनी के मालिक को अपनी मौत के लिए जिम्मेदार ठहराया है। सुसाइड नोट में लिखा गया है कि कंपनी मालिक ने उस पर 5 लाख रुपये की चोरी का झूठा आरोप लगाया था, जिससे वह मानसिक रूप से परेशान था।

धरमवीर मूलतः भोपाल की हुजूर तहसील के चोपड़ा कला गांव का निवासी था। आत्महत्या की खबर मिलते ही परिजन भी बैतूल पहुंचे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच जारी है।

Share The News

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here