Bemetra News : बेमेतरा जीतू गुप्ता : अष्टमी के हवन-पूजन के अगले दिन नगर में मनोकामना ज्योति कलश का विधिवत रूप से विषर्जन किया गया। यह आयोजन श्रद्धा और परंपरा के वातावरण में सम्पन्न हुआ। ज्योति कलशों को महिलाओं ने भक्तिभाव से महामाया मंदिर और शीतला मंदिर पहुंचाकर पूजा-अर्चना की, इसके पश्चात सेवा गीतों के साथ नदी घाट ले जाया गया, जहां उनका विषर्जन किया गया।
Bemetra News : इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा में शामिल हुईं और पूरे वातावरण को आध्यात्मिक रंग में रंग दिया। ज्योति कलश के बाद अब दशहरे के दूसरे दिन मां दुर्गा की प्रतिमा का भी विषर्जन किया जाएगा।











