Friday, August 21, 2026
Home Chhattisgarh Bemetara News: लोहिया पेपर मिल में मजदूर की मौत, परिजनों और क्रांति...

Bemetara News: लोहिया पेपर मिल में मजदूर की मौत, परिजनों और क्रांति सेना का प्रदर्शन जारी; 50 लाख मुआवजा और नौकरी की मांग

Bemetara News
Bemetara News

Bemetara News:बेमेतरा। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले के बेरला क्षेत्र स्थित लोहिया पेपर मिल में गुरुवार देर शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया। फैक्ट्री में काम करने के दौरान गड्ढे में गिरने से मजदूर मोहनदास बंजारे की मौत हो गई। हादसे के बाद फैक्ट्री के कर्मचारियों में हड़कंप मच गया।

घटना नेवनारा स्थित लोहिया पेपर मिल की बताई जा रही है। हादसे की जानकारी मिलते ही मृतक के परिजन मौके पर पहुंचे और प्रबंधन के खिलाफ नाराजगी जताई। शुक्रवार को परिजनों ने फैक्ट्री के बाहर प्रदर्शन शुरू कर दिया। उनके समर्थन में क्रांति सेना के कार्यकर्ता भी मौके पर पहुंच गए हैं। प्रदर्शन के चलते मौके पर तनाव की स्थिति बनी हुई है।

50 लाख मुआवजा और नौकरी की मांग

मृतक के परिजनों ने प्रबंधन के सामने 50 लाख रुपये मुआवजे और परिवार के एक सदस्य को नौकरी देने की मांग रखी है। परिजनों का कहना है कि जब तक उनकी मांगों पर सहमति नहीं बनती, तब तक प्रदर्शन जारी रहेगा।

प्रबंधन 11 लाख रुपये मुआवजे को तैयार

बताया जा रहा है कि प्रबंधन की ओर से करीब 11 लाख रुपये मुआवजा देने की पेशकश की गई है, लेकिन परिजन इससे सहमत नहीं हैं। मुआवजे की राशि को लेकर दोनों पक्षों के बीच अभी सहमति नहीं बन पाई है।

Bemetara News:मौके पर पुलिस और प्रशासन की टीम

Bemetara News:घटना की सूचना के बाद तहसीलदार, नायब तहसीलदार और पुलिस की टीम मौके पर मौजूद है। प्रशासन की ओर से प्रदर्शन कर रहे परिजनों और प्रबंधन के बीच बातचीत कर मामले को सुलझाने का प्रयास किया जा रहा है। फिलहाल मृतक के परिजन अपनी मांगों पर अड़े हुए हैं और फैक्ट्री के बाहर प्रदर्शन जारी है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here