Surguja News:सरगुजा। जिले में नेशनल हाईवे की बदहाल सड़क को लेकर भाजपा संगठन महामंत्री पवन साय ने नाराजगी जताई है। बताया जा रहा है कि जर्जर सड़क पर पवन साय की कार करीब दो घंटे तक फंसी रही। इसके बाद उन्होंने सड़क की खराब स्थिति को लेकर मंत्री और भाजपा नेताओं से नाराजगी जाहिर की।
मामले को लेकर पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री और अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल ने बताया कि पवन साय ने उन्हें भी सड़क की बदहाली को लेकर फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि जब क्षेत्र की जनता सड़क की समस्या से परेशान है, तो ऐसी नेतागिरी का क्या फायदा?
अधिकारियों को तत्काल दिए मरम्मत के निर्देश
पवन साय की नाराजगी के बाद मंत्री राजेश अग्रवाल ने नेशनल हाईवे के अधिकारियों को सड़क की स्थिति सुधारने के निर्देश दिए। इसके बाद जर्जर सड़क की मरम्मत का काम शुरू कर दिया गया है।
लंबे समय से परेशानी झेल रहे थे लोग
बताया जा रहा है कि संबंधित सड़क की स्थिति लंबे समय से खराब थी। गड्ढों और बदहाल सड़क के कारण स्थानीय लोगों और राहगीरों को आवागमन में परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।
Surguja News:अब मरम्मत कार्य शुरू होने के बाद लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है। वहीं, भाजपा संगठन महामंत्री की कार के सड़क पर फंसने और इसके बाद तत्काल कार्रवाई शुरू होने का मामला इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।





