Thursday, March 26, 2026
29.1 C
Raipur

विराट-रोहित को BCCI का बड़ा झटका! नहीं देगी 7 करोड़ सैलरी… सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट से हट सकती है A+ कैटेगरी

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) भारतीय क्रिकेट के सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट ढांचे में बड़ा बदलाव करने की तैयारी में है। इस बदलाव का सीधा असर टीम इंडिया के दिग्गज खिलाड़ियों विराट कोहली और रोहित शर्मा पर पड़ सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, BCCI ए+ कैटेगरी को खत्म करने पर गंभीरता से विचार कर रही है, जिससे दोनों अनुभवी बल्लेबाजों का कॉन्ट्रैक्ट ग्रेड डाउनग्रेड हो सकता है।

ए+ कैटेगरी हटाने का प्रस्ताव, सीनियर्स पर असर

एएनआई की रिपोर्ट के अनुसार, चयन समिति ने मौजूदा सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट सिस्टम में संशोधन का प्रस्ताव रखा है। अजीत अगरकर की अध्यक्षता वाली चयन समिति ने 7 करोड़ रुपये वाली ए+ कैटेगरी को समाप्त कर केवल A, B और C ग्रेड बनाए रखने की सिफारिश की है। यदि इस प्रस्ताव को मंजूरी मिलती है, तो विराट कोहली, रोहित शर्मा और रविंद्र जडेजा को ग्रेड B में रखा जा सकता है।

Read More : IND vs NZ से पहले सूर्या की टीम ने लिया जंगल का सुकून, पेंच की सफारी पर टीम इंडिया

बुमराह को मिल सकती है राहत

जहां एक ओर सीनियर बल्लेबाजों को झटका लग सकता है, वहीं तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को ग्रेड A में बनाए रखने की संभावना जताई जा रही है। बुमराह तीनों फॉर्मेट में भारतीय टीम का अहम हिस्सा हैं, जबकि रोहित शर्मा और विराट कोहली अब केवल वनडे क्रिकेट में ही सक्रिय हैं।

वेतन संरचना में भी होगा बदलाव

वर्तमान व्यवस्था के तहत ए+ कैटेगरी के खिलाड़ियों को 7 करोड़, ग्रेड A को 5 करोड़, ग्रेड B को 3 करोड़ और ग्रेड C को 1 करोड़ रुपये सालाना मिलते हैं। नए मॉडल में ए+ कैटेगरी हटने से वेतन संरचना में संतुलन लाने की कोशिश की जाएगी, जिसमें खिलाड़ियों की उपलब्धता और फॉर्मेट प्राथमिकता को आधार बनाया जाएगा।

2024-25 कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट पर नजर

अप्रैल 2025 में घोषित सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में विराट, रोहित, जडेजा और बुमराह ए+ ग्रेड में थे। अब अक्टूबर 2025 से सितंबर 2026 तक की रिटेनरशिप सूची पर सबकी निगाहें टिकी हैं। BCCI का अंतिम फैसला आने वाले समय में भारतीय क्रिकेट की दिशा और खिलाड़ियों की भूमिका तय करेगा।

Share The News

Unable to load videos.

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

M.P News : इंदौर पेंटहाउस विवाद बना जानलेवा, कार से कुचलकर महिला इंजीनियर की मौत

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : इंदौर के लसूडिया थाना क्षेत्र...

Related Articles

Popular Categories