Balrampur News : बलरामपुर । दिवाली से पहले घरों की लिपाई-पुताई के लिए मिट्टी निकालने गईं ग्रामीण महिलाओं के लिए गुरुवार का दिन मातम लेकर आया। वाड्रफनगर पुलिस चौकी क्षेत्र के मदनपुर में छुहीमिट्टी खदान धंसने से एक महिला की मौके पर ही दबकर मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल हो गई। दो महिलाएं घटना के वक्त बाल-बाल बच गईं।
READ MORE : आज का राशिफल 17 अक्टूबर 2025 : जानें आज आपका दिन कैसा रहेगा…..
Balrampur News : पर्व से पहले हादसा
जानकारी के अनुसार, दीपावली के त्योहार के मद्देनजर घर की पुताई के लिए मदनपुर गांव की कुछ महिलाएं स्थानीय छुहीमिट्टी खदान से मिट्टी निकाल रही थीं। इसी दौरान, खदान का ऊपरी हिस्सा अचानक भरभराकर गिर पड़ा। मिट्टी के मलबे के नीचे दबने से एक महिला की मौत हो गई।
READ MORE : CG Big News : छत्तीसगढ़ : निगम, मंडल, आयोगों के पदाधिकरों को मिला संवैधानिक दर्जा, आदेश जारी…
महिलाओं की चीख-पुकार सुनकर स्थानीय ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तुरंत बचाव कार्य शुरू किया। ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद मृत महिला के शव और घायल महिला को बाहर निकाला। घायल महिला को तत्काल इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भेज दिया गया है। पुलिस ने घटना की जानकारी लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। यह हादसा एक बार फिर अवैध और असुरक्षित खदानों से मिट्टी निकालने के जोखिम को उजागर करता है।













