Saturday, October 3, 2026
Home Chhattisgarh Baloda Bazar News : दुर्गा पंडाल के पास युवक की चाकू गोदकर...

Baloda Bazar News : दुर्गा पंडाल के पास युवक की चाकू गोदकर हत्या…

Baloda Bazar News
Baloda Bazar News

बलौदाबाजार। सुहेला थाना क्षेत्र में शनिवार-रविवार की दरमियानी रात दुर्गा पंडाल के पास सांस्कृतिक कार्यक्रम देखने आए युवक गोपाल साहू (मुड़ापार निवासी) की चाकू से हत्या कर दी गई। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल बन गया। मृतक के पेट, सीने और जांघों पर गहरे चोट के निशान मिले।

READ MORE : PM Modi Man Ki Baat : CM मोहन यादव ने स्वयं सहायता समूह की बहनों संग सुनी ‘मन की बात’; स्वदेशीकरण को बढ़ावा देने का दिलाया संकल्प…

सूचना मिलने पर पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और मृतक के दोस्तों से पूछताछ कर रही है। प्रारंभिक जांच में हत्या की वजह और आरोपी की पहचान करने का प्रयास जारी है।

READ MORE : Sehore News : मैं हूँ अभिमन्यु : चक्रव्यूह तोड़ने का अभियान शुरू…….

सुरक्षा बलों ने इलाके में अतिरिक्त सतर्कता बरतते हुए संदिग्धों की तलाश तेज कर दी है। स्थानीय लोग हादसे को लेकर परेशान हैं और पुलिस से शीघ्र कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here