बालोद, छत्तीसगढ़ : Balod Crime News : जिले में मानवता को शर्मसार कर देने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। एक 9 साल की मासूम बच्ची के साथ उसके ही रिश्ते के बड़े पापा ने दुष्कर्म किया। घटना के बाद बच्ची ने जब विरोध किया तो आरोपी ने उसे जान से मारने की कोशिश भी की। बच्ची के परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
Balod Crime News : क्या है पूरी घटना?
जानकारी के मुताबिक, आरोपी बच्ची को दुर्गा पूजा दिखाने के बहाने जंगल में ले गया। वहां उसने मासूम के साथ दुष्कर्म किया। जब बच्ची ने इसका विरोध किया और परिजनों को सारी बात बताने की धमकी दी, तो आरोपी ने उसका गला दबा दिया। बच्ची को मरा हुआ समझकर वह उसे जंगल में ही छोड़कर घर आ गया।
बेहोश बच्ची जब होश में आई तो वह जैसे-तैसे अपने घर पहुंची और परिवार को पूरी आपबीती सुनाई। इसके बाद परिजनों ने बिना देरी किए गुरुर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस ने आरोपी को दबोचा
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तुरंत कार्रवाई की और आरोपी को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (B.N.S.) और पॉक्सो एक्ट (लैंगिक अपराधों से बच्चों का संरक्षण अधिनियम, 2012) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। बच्ची का मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है और पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। इस घटना ने पूरे क्षेत्र में गहरा सदमा और आक्रोश पैदा कर दिया है।











