Bacheli News : बचेली का इकलौता मैदान बिना सहमति के हेलीपेड में तब्दील हेलीपेड निर्माण का पंचायत ने किया विरोध

Bacheli News : फकरे आलम खान/बचेली : बचेली (दंतेवाड़ा)। लौह नगरी बचेली के हाईस्कूल मैदान में प्रस्तावित स्थायी कंक्रीट हेलीपेड निर्माण को लेकर ग्रामीणों का गुस्सा खुलकर सामने आ गया। प्रशासन द्वारा बिना ग्रामसभा और पंचायत को पूर्व सूचना दिए निर्माण कार्य शुरू कराए जाने के विरोध में सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण मैदान में एकत्र हुए और जोरदार प्रदर्शन किया।

ग्रामीणों ने नारों के साथ अपना आक्रोश व्यक्त किया—
“ना लोकसभा, ना विधानसभा… सबसे बड़ी ग्रामसभा!”
इन नारों से पूरा हाईस्कूल मैदान गूंज उठा।
स्कूली बच्चों के भविष्य पर उठे सवाल
Bacheli News : ग्रामीणों का कहना है कि हाईस्कूल भवन वर्तमान में निर्माणाधीन है और आगामी सत्र से स्कूल खुलने की संभावना है। ऐसे में यदि मैदान पर स्थायी हेलीपेड बना दिया गया तो विद्यार्थियों के पास खेल-कूद और अन्य गतिविधियों के लिए कोई स्थान नहीं बचेगा।आदिवासी समुदाय के लोगों ने स्पष्ट कहा कि यह मैदान वर्षों से बच्चों की खेल गतिविधियों और सामाजिक आयोजनों का केंद्र रहा है। स्थायी कंक्रीट निर्माण से आने वाली पीढ़ियों का अधिकार छिन जाएगा।

Bacheli News : ग्रामसभा की अनदेखी का आरोप

Bacheli News : बड़े बचेली पंचायत क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले इस मैदान में निर्माण कार्य शुरू करने से पहले न तो ग्रामसभा की अनुमति ली गई और न ही पंचायत को कोई आधिकारिक सूचना दी गई—ऐसा आरोप ग्रामीणों ने लगाया।

Bacheli News : ग्रामीणों और सरपंच ने एक स्वर में कहा कि यदि प्रशासन ने कार्य नहीं रोका तो व्यापक आंदोलन किया जाएगा। उनका कहना था कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में ग्रामसभा सर्वोच्च है और बिना उसकी सहमति किसी भी स्थायी निर्माण को स्वीकार नहीं किया जाएगा।

Bacheli News : महिलाओं और आदिवासी समुदाय की बड़ी भागीदारी

Bacheli News : प्रदर्शन में आदिवासी समाज के साथ बड़ी संख्या में महिलाएं भी शामिल हुईं। ग्रामीणों ने शांतिपूर्ण ढंग से अपनी बात रखी और प्रशासन से संवाद की मांग की।

 

प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा

विरोध की सूचना मिलते ही बचेली-किरंदुल क्षेत्र के एसडीओ एवं थाना प्रभारी प्रहलाद कुमार साहू मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने ग्रामीणों से चर्चा कर उनकी आपत्तियों को सुना और स्थिति को शांत करने का प्रयास किया। प्रशासन की ओर से आश्वासन दिया गया कि ग्रामीणों की बात उच्च स्तर तक पहुंचाई जाएगी।

 

Bacheli News : आगे की रणनीति पर मंथन

Bacheli News : ग्रामीणों ने स्पष्ट किया कि जब तक ग्रामसभा की सहमति नहीं ली जाती और बच्चों के खेल मैदान की वैकल्पिक व्यवस्था नहीं की जाती, तब तक हेलीपेड निर्माण का पुरजोर विरोध जारी रहेगा। हाईस्कूल मैदान में गूंजे नारों ने यह संदेश साफ कर दिया कि ग्रामीण अपने अधिकारों और बच्चों के भविष्य को लेकर सजग हैं। अब देखना यह है कि प्रशासन इस विरोध के बाद क्या निर्णय लेता है।

 

 

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Weather Update: आज बदल जाएगा मौसम, रायपुर समेत कई शहरों में बारिश के तगड़े आसार

Chhattisgarh Weather Update: छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट के मुताबिक प्रदेश...

Mahakaleshwar Bhasma Aarti : उज्जैन महाकालेश्वर मंदिर में भव्य भस्म आरती, हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा परिसर

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : मध्यप्रदेश के उज्जैन स्थित विश्वप्रसिद्ध...

Related Articles

Popular Categories