Monday, March 30, 2026
37.1 C
Raipur

Bacheli News : विकास एवं जनहित मुद्दों पर बचेली में मुक्ति मोर्चा ने लगाई दहाड़, जनता के मुद्दों पर प्रबंधन जाग जाए, विकास के मुद्दों से समझौता नहीं – नवनीत

Bacheli News : फकरे आलम खान/बचेली । बस्तर विकास एवं जनता से जुड़े मुद्दों एवं विषयों को लेकर को लेकर बचेली मैं धरना स्थल से दहाड़ते हुए बस्तर बेटा श्री नवनीत चांद ने कहा कि उद्योग प्रबंधन सामने आए अनियमित एवं समस्याओं को लेकर समय रहते जाग जाए। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन जिले एवं जनता से जुड़े विषयों पर पारदर्शिता से कार्य करे क्योंकि दलाल किस्म के लोग है जो बस्तर के विकास को कुतर रहे हैं रोजगार के नाम पर धोखाधड़ी कर रहे हैं ।

उद्योग प्रबंधन बचेली किरंदुल में जनहित एवं विकास के मुद्दों को लेकर जनता कांग्रेस के संभागीय अध्यक्ष एवं बस्तर अधिकार मुक्तिj मोर्चा के प्रमुख संयोजक श्री नवनीत चांद के संयुक्त नेतृत्व में मोर्चा एवं पार्टी के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं के साथ नागरिकों की उपस्थिति में एक दिवसीय धरना देकर प्रदर्शन किया गया। खनिज अनियमित परिवहन भंडारण नियम जमाने के मामले निर्माण के दौरान मृतक कर्मचारी की मृत्यु पर न्यायिक जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने डीएमएफटी एवं एनएमडीसी प्रबंधन द्वारा स्वयं खर्च राशि आवंटन की जानकारी सहित उद्योग प्रबंधन से जुड़ी विषय को लेकर दिए गए धरना प्रदर्शन के बाद अपने मांगों का ज्ञापन सौंपा गया।

मुक्ति मोर्चा एवं जनता कांग्रेस ने अपनी जिन मांगों को लेकर धरना दिया वे मांगे निम्नलिखित है=

1) दंतेवाड़ा जिला प्रशासन द्वारा एनएमडीसी किरंदुल प्रबंधन पर खनिज अनियमता को लेकर छत्तीसगढ़ खनिज उत्खनन परिवहन भंडारण नियम 2009 के तहत 2024 में लगाए गए 1620 करोड रुपए के जुर्माने पर वर्तमान स्थिति में क्या कार्रवाई हुई है! उसे सार्वजनिक करते हुए दोषियों पर कार्यवाही की मांग

(2) वर्ष 2024 में एनएमडीसी किरंदुल परिसर में निर्माण के दौरान दुर्घटना में मृतक चार कर्मचारियों के मृत्यु के बाद जिला प्रशासनिक न्यायक जांच की रिपोर्ट सार्वजनिक करने एवं दोषियों पर कार्रवाई की मांग
(3) किरंदुल बचेली में, राज्य सरकार द्वारा एनएमडीसी को स्वीकृत, सभी लौह खदान डिपॉजिट के नक्शे खसरे, माइनिंग उत्खनन शर्त, माइनिंग सीमा निर्धारण, पर्यावरण अनापत्ति की शर्त एवं तमाम सरकारी कर भुकतान की जानकारी एनएमडीसी कार्यालय के बाहर पब्लिक सिटी बोर्ड के माध्यम से सार्वजनिक किए जाने की मांग
(4) एनएमडीसी किरंदुल एवं बचेली द्वारा क्षेत्र के विकास हेतु जिला प्रशासन के प्रशासनिक खाते में जमा किए जाने वाले डी एम एफ एवं एनएमडीसी प्रबंधन द्वारा स्वयं खर्च किए जाने वाले सी ए सार की राशि आवंटन एवं खर्च मद की जानकारी प्रतिवर्ष सार्वजनिक किए जाने की मांग

(5) एनएमडीसी किरंदुल -बचेली के लौह खनिज लोडिंग साइट पर, जिला खनिज विभाग एवं जिला वन विभाग द्वारा विभागीय वेब्रिज स्थापना किये जाने एवं प्रत्येक 3 महीने में स्वीकृत खनन क्षेत्र के वास्तविक उत्खनन एवं परिवहन का भौतिक सत्यापन करते हुए,कर भुगतान लिए जाने की मांग

(6) एनएमडीसी किरंदुल- बचेली प्रोजेक्ट के सभी डिपॉजिट और विशेष तौर पर डिपॉजिट 14 एवं डिपॉजिट एम जेड 14 उत्खनन विस्तारीकरण स्वीकृति हेतु एनएमडीसी द्वारा प्रस्तुत पर्यावरण प्रबंधन योजना(ई एम पी ) के कार्यों की जांच, समीक्षा, क्षेत्रीय निगरानी समिति गठित कर, छत्तीसगढ़ पर्यावरण मंत्रालय के विशेषज्ञों के माध्यम से,किए जाने की मांग
(7) एनएमडीसी किरंदुल प्रबंधन के डिपॉजिट 14- एम जेड 14 के विस्तारीकरण के माध्यम से उत्पन्न 233 पदों पर सीधी भर्ती एवं अनुबंध भर्ती के चयनित उम्मीदवारों की सूची, भर्ती प्रक्रिया रिपोर्ट सार्वजनिक करने एवं संपूर्ण प्रक्रिया की जांच की मांग

(8) एनएमडीसी किरंदुल बचेली में उपयोग किए जाने वाले सभी वाहनों को अनुबंध करने हेतु पारदर्शी निविदा प्रक्रिया का परिपालन किए जाने, एनएमडीसी के अन्य खदान प्रबंधन डोलो मलाई द्वारा निर्धारित नये वाहन किराए दर – श्रमिक अधिनियम के अंतर्गत निर्धारित ड्राइवर चालक सरकारी भत्ता लागु करने एवं एनएमडीसी कर्मचारियों के पारिवारिक सदस्य के नाम पर लगे हुए वाहन प्रक्रिया मैं बर्ती गई अनियमता के जांच की मांग

(9) किरंदुल बचेली डिपॉजिट सहित 14,एम जेड 14 विस्तारीकरण स्वीकृति हेतु पर्यावरण प्रबंधन के अंतर्गत बजट प्रावधान 296 करोड़ में से 185 करोड़ के लागत से 791 हेक्टर भूमि पर,लगाए गए 17 लाख पौधे, 14 चेक डैम, गारलैंड नालिया,एवं केंद्र सरकार से मान्यता प्राप्त प्रयोगशाला द्वारा धूल संरक्षण जल स्प्रे योजना, मिट्टी उर्वरक,भूमिगत जल नदी नालों जल जांच रिपोर्ट सार्वजनिक करने सहित, वन्य जीव जंतु संरक्षण परियोजना, लोग अपशिष्ट प्रबंधन योजना का निरीक्षण, शर्त समीक्षा एवं विशेषज्ञों की निगरानी समिति गठित कर जांच की मांग
(10) एनएमडीसी प्रबंधन एवं जिला प्रशासन के माध्यम से किरंदुल बचेली नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्र के शिक्षा स्वास्थ्य, रोजगार व मूलभूत सुविधाओं एवं प्रति व्यक्ति आय की समीक्षा व विगत 5 वर्षों में किए गए निर्माण कार्य, सामाजिक – आर्थिक स्वास्थ्यगत पर्यावरण संतुलन उत्थान परियोजना की समीक्षा एवं जांच की मांग

(11) एनएमडीसी द्वारा किरंदुल बचेली क्षेत्र के लोगों को उत्कृष्ट स्वास्थ्य व्यवस्था उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मेडिकल व्यवसायिक फर्म अपोलो के साथ किए गए अनुबंध एवं स्वास्थ्य व्यवस्था कार्यप्रणाली की समीक्षा व जांच एवं मुक्त इलाज प्रक्रिया सीमा को 10 किलोमीटर से बढ़कर 50 किलोमीटर तक किए जाने की मांग

(12) एनएमडीसी किरंदुल बचेली में स्थानीय रोजगार स्वरोजगार को बढ़ावा देने हेतु गेस्ट हाउस कैंटीन एवं एनएमडीसी एरिया में संचालित कैंटीन मे स्थानीय श्रमिक यूनियन के प्रशिक्षित सदस्यों की समिति के माध्यम से एनएमडीसी के फुर्ड एवं राज्य सरकार फूड अधिनियम मापदंड के अनुसार कैंटीन संचालन के अनुमति एवं वर्तमान में कैंटीन संचालक इंडियन कॉफी हाउस एवं एनएमडीसी के निविदा अनुबंध शर्त,प्रति व विगत कई वर्षों से एक ही कैंटीन फर्म को कैंटीन संचालक हेतु बार-बार अनुबंध किए जाने की प्रक्रिया पर जांच की मांग

(13) बस्तर में बढ़ रहे लौह तस्करी व रेलवे लोडिंग अनलोडिंग ट्रैक पर ओवरलोड शॉर्टेज लो उत्पादन मिलने की घटनाओं के मध्य नजर किरंदुल बचेली एनएमडीसी लोडिंग पॉइंट पर लगे हुए रैपिड लोडिंग वेगन मशीन के ट्रक लोडिंग वेव ब्रिज कैलिब्रेशन एवं शॉर्टेज और ओवरलोडिंग की मात्रा की गड़बड़ी को जांच हेतु मोशन रेल वेइंग सिस्टम (rail -wim) मशीन सहित सभी उपकरण सहित केंद्र व राज्य सरकार एवं क्षेत्र वासियों को हो रही राजस्व हानि के चलते थर्ड पार्टी तकनीकी विशेषज्ञों की टीम सहित विजिलेंस- सीबीआई-ई डी केंद्रीय जांच एजेंसीयों से जांच की मांग

(14) केंद्र -राज्य और बस्तर क्षेत्र के विकास हेतु खनिज संपदा उत्खनन से मिलने वाली रॉयल्टी के चोरी के मध्य नजर प्रतिदिन वन विभाग खनिज विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा टीम तैनात कर रेलवे परिवहन पास और ट्रांजिट परमिट, खनिज गुणवत्ता प्रमाण पत्र सहित वास्तविक,रेलवे वेगन-ट्रक लोडिंग प्रमाणीकरण क्षमता की जांच भौतिक सत्यापन सहित रॉयल्टी कर भुगतान की मांग

 

 

(15) एनएमडीसी स्लरी पाइपलाइन परियोजना में बताए गए टेलिंग डेम निर्माण के लिए अधिग्रहित जमीन- क्षमता एवं निर्माण कार्य, अपशिष्ट पदार्थ पर्यावरण प्रदूषण को रोकने हेतु की रही तकनीकी प्रबंधन जानकारी सार्वजनिक निरीक्षण करने एवं समीक्षा की मांग

(16) बचेली स्लरी पाइपलाइन टेलिंग डेम के समीप वर्षों से बसे हुए क्षेत्र के मूल निवासियों वासियों को बिना पुनर्वास पैकेज के निर्णय के अनुविभागी अधिकारी कार्यलय- तहसील कार्यालय बचेली द्वारा जारी अतिक्रमण मुक्त नियम विरुद्ध पीड़ित पक्ष की बिना सुनवाई दिए गए नोटिस पर तत्काल प्रभाव से रोग की मांग

(17) एनएमडीसी किरंदुल- बचेली परियोजना में सीधे तौर पर या ठेकेदार के माध्यम से कॉन्ट्रैक्ट बेस पर कार्यरत कर्मचारी की स्थानीयता प्रमाण के साथ जानकारी सार्वजनिक किए जाने की मांग

(18) बस्तर क्षेत्र एवं राज्य के विभिन्न अतिथियों के खनिज संपदा क्षेत्र के निरीक्षण एवं क्षेत्र वासियों के संवैधानिक अधिकारों के पालन हेतु विभिन्न कार्यक्रम के लिए प्रवास पर रात्रि विश्राम हेतु होटल के अभाव के कारण,किरंदुल- बचेली में रुकने हेतु सरकारी गेस्ट हाउस निर्माण किए जाने अथवा निर्माण कार्य तक एनएमडीसी किरंदुल बचेली गेस्ट हाउस में निर्धारित कुछ कमरे जिला प्रोटोकॉल अधिकारी कार्यालय के नाम आरक्षित किए जानेकी मांग
(19) एनएमडीसी किरंदुल बचेली में एनएमडीसी द्वारा निर्मित आवासीय मकान में गैर एनएमडीसी वर्कर को आरक्षित मकान दिए जाने की प्रक्रिया व आवंटित मकान कर्ता के नाम एवं मकान आरक्षण के पश्चात भी महीनो से एनएमडीसी गेस्ट हाउस में रहने वाले शासकीय अधिकारी कर्मचारियों – गैर शासकीय व्यक्ति की जानकारी सार्वजनिक करने एवं शासकीय कर्मचारी को मिल रहे आवासीय भत्ता भुकतान की जांच की मांग

Bacheli News : (20) किरंदुल बचेली औद्योगिक क्षेत्र में जिला प्रशासन द्वारा खर्च किए जा रहे हैं डी एम एम स्वीकृत राशि, कार्य एवं प्रशासनिक स्वीकृति एवं एनएमडीसी प्रबंधन किरंदुल बचेली द्वारा सी ए सार स्वीकृत राशि, स्वीकृत कार्य, भुगतान, तकनीकी स्वीकृति की समीक्षा एवं गुणवत्ता की जांच हेतु क्षेत्र की विभिन्न राजनीतिक पार्टी के प्रतिनिधि क्षेत्र के जनप्रतिनिधि एवं विभिन्न समाज के प्रतिनिधियों की संयुक्त निगरानी समिति गठित किए जाने की मांग दौरन जनता कोंग्रेस छत्तीसगढ़ जें एवं बस्तर अधिकार मुक्ति मौर्चा के संभागीय महामंत्री रामनाथ नेगी, दंतेवाड़ा जिला अध्यक्ष रेमो मरकाम कोंडागांव जिला महामंत्री उदय राम भंडारी , सुकमा जिला अध्यक्ष पी प्रसाद राजु,, बस्तर विधानसभा अध्यक्ष नीलांबर भद्रे, चित्रकूट विधानसभा अध्यक्ष कमल बघेल, जगदलपुर शहर महामंत्री सुरेश नाग शिशुपाल पोयाम, कुर्सोराम मौर्य, बचेली किरंदुल यूनियन अध्यक्ष लखमा कोहराम,रमेश यादव, जयपाल यादव, हिड़मा पोडियम, सुभाष बिहार, विजय सुहानी, गीता नायक, संतोषी नायक,दिवान नायक, जगदीश नायक,बिमला मरकाम,प्रिया तामो, बकवन मंडल अध्यक्ष नोबी निषाद, कमलेश ठाकुर, नरप्ति बघेल, शंकर बघेल, ओम प्रकाश राजक वनमाली बघेल कमलेश कश्यप यूनियन सचिव खुरसु राम मौर्य, रमेश यादव, कन्हैया यादव यूथ अध्यक्ष हिम्मा पोयाम, महिला अध्यक्ष विमला मरकाम, अध्यक्ष प्रिया तम्बो, ग्रामीण यूथ अध्यक्ष कमल तंबो एवं अन्य पदादिकारी उपस्थित थे।

Share The News

Latest YouTube Videos

🔴Naxalism के अंत पर Loksabha में क्या बोल रहे हैं Amit Shah ? | Naxal Surrender | Naxalites

🔴Naxalism के अंत पर Loksabha में क्या बोल रहे हैं Amit Shah ? | Naxal Surrender | Naxalites

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

CG anti Naxal operation: Chhattisgarh से लाल आतंक का अंत!, 2600 से ज्यादा नक्सलियों ने डाले हथियार..

CG anti Naxal operation: Chhattisgarh से लाल आतंक का अंत!, 2600 से ज्यादा नक्सलियों ने डाले हथियार..

Latest YouTube Shorts

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Related Articles

Popular Categories