Bacheli News: फकरे आलम खान/बचेली: बचेली। स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में मंगलवार को माई किड्ज नर्सरी बचेली में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में 3 से 5 वर्ष के नन्हे-मुन्ने बच्चों ने विभिन्न आकर्षक परिधान पहनकर मंच पर शानदार प्रदर्शन किया। बच्चों ने सामूहिक नृत्य भी प्रस्तुत किया, जिससे कार्यक्रम और भी रंगीन बन गया।

Bacheli News: प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले बच्चों को मेडल प्रदान किए गए। इस अवसर पर वन परिक्षेत्र अधिकारी डॉ. प्रितेश पांडे, भाजपा मंडल अध्यक्ष अमलेंदु चक्रवर्ती और वरिष्ठ पत्रकार फकरे आलम मौजूद रहे।







