Bacheli News: फकरे आलम खान/बचेली: छत्तीसगढ़ सांस्कृतिक एवं क्रीड़ा समिति बचेली भवन में 01 नवंबर को छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस 26 वाँ वर्ष बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया विधिवत् छत्तीसगढ़ महतारी की पूजा अर्चना किए सभी ने राज्यकीय गीत गाये साथ में आतिशबाजी किया गया।
छत्तीसगढ़ महिला समिति की महिलाएं अपने पारंपरिक वेशभूषा में उपस्थित हुए और सुवा नृत्य काआनंद लिए।समिति के महासचिव महेन्द्र कुमार ने कहा कि हमारा छत्तीसगढ़ शांति सादगी और समृद्धि का प्रतीक है एक तरफ जहां बस्तर के मनोरम घने जंगल है वही दूसरी तरफ धान का कटोरा बनकर पूरे देश का पेट भरती है ।
छत्तीसगढ़ का नाम यहाँ के सरल निष्कपट और मेहनती लोगों से है यहाँ की हवाओ में सुवा, ददरिया, कर्मा, और पंथी नृत्य के गीत गूंजते है।हमारी संस्कृति सिखाती है कि दूसरों का स्वागत कैसे किया जाता है तभी तो कहा जाता है छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया।इस राज्य को पाने के लिए हमारे पुरखों ने बहुत लंबा संघर्ष किए हैं जैसे शहीद वीरनारायण सिंह, डॉ खूबचंद बघेल, पंडित सुंदरलाल शर्मा ,।अध्यक्ष भूपेन्द्र साहू ने कहा कि इस राज्योत्सव के पावन पर्व के अवसर पर हम सब मिलकर यह संकल्प ले कि अपने छत्तीसगढ़ को शिक्षा, स्वास्थ्य, स्वच्छता और आत्म निर्भरता को शिखर पर ले जाएंगे हम अपनी लोक संस्कृति का सम्मान करेंगे।
Bacheli News: मातृ शक्तियों द्वारा भी छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस पर अपनी अपनी सुंदर वक्तव्य रखी । मंच संचालन कीर्तन साहू ने किए समिति के सदस्यों में इन्द्रजीत हिरवानी, दिलीप चिराम, अखिलेश वर्मा, भुनेश नेताम, नंदकिशोर, ध्रुव कुमार , योगेश साहू, नोहर, महेंद्र, लोकेश, सुरेशकुमार, रामेश्वर चिराम, देवेंद्र ठाकुर, हेमंत साहू, इन्द्रमन, दिनेश यादव, तिलक कुमार, कलाम सिंह, नरेन्द्र वर्मा,कीर्तन दीवान , आदि सदस्यों के साथ छत्तीसगढ़ महिला समिति की उपस्थिति में आयोजन सफलता पूर्वक सम्पन्न हुआ।