Bacheli News : फकरे आलम खान/दंतेवाड़ा – बचेली : लगातार हो रही भारी बारिश और बाढ़ जैसी स्थिति से दंतेवाड़ा जिले के कई गाँव प्रभावित हैं। कई स्थानों का संपर्क मुख्यालय से कट गया है और ग्रामीणों को आवासीय व दैनिक जीवन की गंभीर चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। ऐसे समय में AM/NS इंडिया ने जिला प्रशासन के साथ मिलकर राहत कार्यों को तेज़ी से आगे बढ़ाया है।
Bacheli News : पहले दिन की पहल
Bacheli News : गुरुवार को जिला कलेक्टर श्री कुनाल दुडावत, सीईओ जिला पंचायत श्री जयंत नाहटा, अपर कलेक्टर श्री राजेश पत्रे, विधायक श्री चैतराम अटामी, तहसीलदार श्री गोवर्धन साहू, एसडीएम श्री मूलचंद चोपड़ा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आर.के. बर्मन, जीएम AM/NS इंडिया श्री आई.वी.वी.एस. प्रसाद तथा CSR टीम के प्रतिनिधियों की मौजूदगी में राहत सामग्री प्रशासन को सौंपी गई। इस दौरान सैकड़ों प्रभावित परिवारों तक किट पहुँचाई गईं।
Bacheli News : दूसरे दिन की कार्यवाही
Bacheli News : शुक्रवार को भी राहत अभियान जारी रहा। जिला प्रशासन के समन्वय से दंतेवाड़ा शहर व आसपास के वार्डों में जरूरतमंद परिवारों को राहत किटें वितरित की गईं। इस मौके पर जीएम AM/NS इंडिया श्री प्रसाद स्वयं उपस्थित रहे और जिला प्रशासन एवं जनप्रतिनिधियों के साथ मिलकर वितरण कार्य की निगरानी की।
Bacheli News : दो दिनों में AM/NS इंडिया द्वारा जिला प्रशासन को कुल 2000 राहत किट सौंपे जा चुके हैं। इन किटों में प्रभावित परिवारों की ज़रूरत को ध्यान में रखते हुए कंबल, गाउन, निकर और टी-शर्ट जैसी उपयोगी सामग्री शामिल है। यह सहायता विशेषकर बच्चों और बुज़ुर्गों के लिए राहत का बड़ा साधन साबित हो रही है।

Bacheli News : स्थानीय ग्रामीणों ने राहत सामग्री मिलने पर प्रशासन और कंपनी का आभार जताया। उन्होंने कहा कि लगातार बारिश से उत्पन्न कठिनाई के बीच यह सहयोग उनके लिए बड़ी मदद और उम्मीद लेकर आया है।
Bacheli News : AM/NS इंडिया लंबे समय से सामाजिक उत्तरदायित्व के अंतर्गत आपदा के समय प्रशासन के साथ मिलकर प्रभावित समुदायों की मदद करता रहा है। दंतेवाड़ा में जारी राहत अभियान इसी प्रतिबद्धता का एक और उदाहरण है।














