निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : 22 जनवरी 2024 को अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के दो वर्ष पूरे होने पर आज मंत्री श्री लोधी ने भक्तों और देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि यह दिन सभी भारतीयों के लिए परम सौभाग्य और आस्था का प्रतीक है।
दो वर्षों का सांस्कृतिक पुनर्जागरण
मंत्री लोधी ने बताया कि “ये दो वर्ष भारत के सांस्कृतिक पुनर्जागरण के दो स्वर्णिम वर्ष हैं। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में जब रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हुई, तो पूरा भारत राममय हो गया। भक्तों ने दीप जलाकर दिवाली मनाई और इस अवसर को यादगार बनाया।”
अयोध्या का विकास और वैश्विक मॉडल
श्री लोधी ने कहा कि इन दो वर्षों में अयोध्या ने आध्यात्मिक और आधुनिक विकास दोनों में महत्वपूर्ण प्रगति की है। नए अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, आधुनिक रेलवे स्टेशन और भव्य ‘राम पथ’ इस बात का प्रमाण हैं कि विरासत और विकास साथ-साथ चल सकते हैं।
Read More : बुरहानपुर जिले में महिलाओं का कलेक्टर दरबार में प्रदर्शन, अवैध शराब पर रोक की मांग
मर्यादा और न्याय का संदेश
मंत्री ने कहा कि मर्यादापुरुषोतम श्रीराम का जीवन हमें ‘मर्यादा’ और ‘न्याय’ सिखाता है। इन दो वर्षों में लाखों श्रद्धालुओं ने मंदिर के दर्शन किए, जो राष्ट्रीय एकता और अटूट आस्था का प्रतीक है। राम राज्य की कल्पना भी यही है कि सभी सुखी हों और न्याय सर्वोपरि हो।
भक्तों से आह्वान
मंत्री लोधी ने सभी से संकल्प लेने की अपील की कि वे प्रभु राम के आदर्शों को अपने जीवन में उतारेंगे और समाज में नैतिक मूल्यों को बढ़ावा देंगे। उन्होंने अंत में कहा, “एक बार फिर आप सभी को इस मंगलमय दिवस की बहुत-बहुत शुभकामनाएँ। जय सियाराम!”













