Monday, March 30, 2026
29.1 C
Raipur

Ashok Sharma CBI raid : आय से अधिक संपत्ति के मामले में रेलवे मजदूर संघ के महामंत्री अशोक शर्मा के घर CBI का छापा, पूर्व में भी रहे हैं कई घोटालों के आरोपी

Ashok Sharma CBI raid : विनय मालवीय/ इटारसी । पश्चिम-मध्य रेलवे मजदूर संघ के महामंत्री अशोक शर्मा के भोपाल स्थित आवास पर गुरुवार रात सीबीआई ने छापा मारा। यह कार्रवाई आय से अधिक संपत्ति के मामले में की गई है। सीबीआई ने शर्मा के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों के अनुसार, मामले में पूरी छानबीन के बाद ही आधिकारिक बयान जारी किया जाएगा।

Ashok Sharma CBI raid : गौरतलब है कि अशोक शर्मा 30 नवंबर 2023 को चीफ लोको इंस्पेक्टर (सीएलआई) के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। वह 1 जनवरी 2017 से 31 मार्च 2022 तक इस पद पर कार्यरत रहे।

Ashok Sharma CBI raid : सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, रिटायरमेंट के समय तक अशोक शर्मा की संपत्ति 1.24 करोड़ रुपए से अधिक थी, जबकि प्रारंभिक संपत्ति करीब 5.80 लाख रुपए बताई गई थी। सीबीआई की जांच में शर्मा की ज्ञात स्रोतों से आय 1.27 करोड़ रुपए और व्यय 90.47 लाख रुपए के आसपास पाया गया है। मामले की जांच सीबीआई भोपाल की निरीक्षक वंदना मिश्रा को सौंपी गई है।

Ashok Sharma CBI raid : पहले भी विवादों में रहे हैं अशोक शर्मा

अशोक शर्मा पर पहले भी वित्तीय अनियमितताओं के आरोप लग चुके हैं।

1. माइलेज भत्ता घोटाला : डेपुटेशन पर रहते हुए उन्होंने अवैध रूप से माइलेज भत्ता लिया, जिससे रेलवे को 22 लाख रुपए का नुकसान हुआ। तत्कालीन डीआरएम शोभन चौधरी ने नियमों को दरकिनार करते हुए यह भत्ता स्वीकृत किया था।

2. चंदा गबन मामला: कर्मचारियों से लिए गए चंदे में भी भारी गड़बड़ी के आरोप लगे। तत्कालीन अध्यक्ष आरपी भटनागर ने शर्मा पर 67 लाख रुपए के गबन का आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी, जो अभी जबलपुर कोर्ट में लंबित है। पुलिस जांच में यह राशि करीब 78 लाख रुपए बताई गई थी।

Ashok Sharma CBI raid : इसके अलावा, अशोक शर्मा पर नियम विरुद्ध तरीके से पांच साल से अधिक समय तक डेपुटेशन पर रहने का भी मामला दर्ज है, हालांकि इसमें अन्य कर्मचारी संगठनों के नेताओं के नाम भी शामिल हैं।

Share The News

Latest YouTube Videos

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Ambikapur PHE protest: PHE दफ्तर का घेराव, ठेकेदारों का सनसनीखेज आरोप

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

CG anti Naxal operation: Chhattisgarh से लाल आतंक का अंत!, 2600 से ज्यादा नक्सलियों ने डाले हथियार..

Latest YouTube Shorts

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

Raipur में ड्रंक एंड ड्राइव पर सख्ती, एक रात में 137 चालक धराए

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

CG News: कुख्यात ड्रग तस्कर ‘गुड़िया’ गिरफ्तार! Ambikapur में बड़ी कार्रवाई

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

सिर्फ 50 रुपये के लिए थप्पड़! ड्राई क्लीनिंग शॉप में हंगामा

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Raipur में ट्रैफिक जाम खत्म करने की बड़ी तैयारी!

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

Janjgir-Champa में दिनदहाड़े 3.35 करोड़ की लूट! सराफा कारोबारी पर जानलेवा हमला

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

1 अप्रैल आखिरी तारीख! जल्दी करें Agniveer भर्ती के लिए आवेदन

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Related Articles

Popular Categories