Monday, February 23, 2026
27.2 C
Raipur

fair price shops : उचित मूल्य दुकानों पर मनमानी चरम पर, हितग्राही सड़क पर उतरे—कोटेदारों और प्रशासन पर विरोध प्रदर्शन

fair price shops :  सिंगरौली। जिले में उचित मूल्य दुकानों पर कोटेदारों की मनमानी चरम पर पहुंच गई है। उपभोक्ताओं का आरोप है कि कई महीनों से उन्हें राशन नहीं मिल रहा, जबकि मशीन पर फिंगरप्रिंट अवश्य लिया जाता है और केवल परिचय पत्र या पर्ची थमा दी जाती है। इस कारण गरीब हितग्राहियों में भारी आक्रोश है और प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि जिला कलेक्टर द्वारा दुकानों का निरीक्षण किया गया, लेकिन कोटेदारों पर कोई सख्त कार्रवाई नहीं की गई, जिससे उन्हें खुलेआम मनमानी करने की छूट मिल गई है। परिणामस्वरूप पात्र परिवारों को 4 से 6 महीने तक राशन नहीं मिल पा रहा है।

पहला मामला सरई क्षेत्र के अम्हा टोला की राशन दुकान से जुड़ा है। अम्हा टोला के हितग्राहियों ने बताया कि कोटेदार पिछले 5–6 महीने से राशन वितरण नहीं कर रहा है, जबकि हर महीने फिंगरप्रिंट जरूर लेता है। शिकायत सीएम हेल्पलाइन में भी दर्ज कराई गई, लेकिन आज तक किसी प्रकार का निराकरण नहीं हुआ। स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां कोटेदार की मनमानी चरम पर है और प्रशासन मौन बना हुआ है।

fair price shops : दूसरा मामला कोतवाली क्षेत्र के नौगढ़ वार्ड क्रमांक 45 की राशन दुकान का है। यहां शासकीय उच्चतर मूल्य दुकान में राशन वितरण बंद होने से उपभोक्ताओं का गुस्सा फूट पड़ा। शनिवार को बड़ी संख्या में हितग्राही सड़क पर बैठकर कोटेदार और जिला प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने लगे।

प्रदर्शनकारी आरोप लगा रहे हैं कि महीनों से खाद्यान्न वितरण बंद होने से परिवारों को गंभीर खाद्यान्न संकट का सामना करना पड़ रहा है। प्रदर्शन के दौरान कुछ लोग गुजरते वाहनों को रोकने का भी प्रयास कर रहे थे, जिससे मार्ग पर कुछ देर के लिए अफरा-तफरी की स्थिति बन गई।

fair price shops : स्थानीय हितग्राहियों ने प्रशासन से तुरंत हस्तक्षेप करने और कोटेदारों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है। उनका कहना है कि अगर राशन वितरण जल्द शुरू नहीं हुआ तो वे बड़े पैमाने पर आंदोलन करने को मजबूर होंगे। स्थिति लगातार गंभीर होती जा रही है और गरीब हितग्राहियों का भरोसा प्रशासन पर से कम होता जा रहा है।

Share The News

Latest YouTube Videos

Bangladesh Election: 20 साल बाद सत्ता परिवर्तन, TariqueRahmanबनेंगे PM?Bangladesh में बदला पूरा गेम!

Bangladesh Election: 20 साल बाद सत्ता परिवर्तन, TariqueRahmanबनेंगे PM?Bangladesh में बदला पूरा गेम!

New labor laws: NewLaborLaws के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल, सड़कों पर उतरे कर्मचारी..

New labor laws: NewLaborLaws के खिलाफ देशव्यापी हड़ताल, सड़कों पर उतरे कर्मचारी..

Bharatmala Scam: 1 जमीन के 80 मालिक! 43CroreScam  मुआवजा घोटाले की पूरी कहानी

Bharatmala Scam: 1 जमीन के 80 मालिक! 43CroreScam मुआवजा घोटाले की पूरी कहानी

Salma Sultana Murder Mystery: गोद में लाश, होंठों पर गाना! Court में गूंजा सनसनीखेज बयान

Salma Sultana Murder Mystery: गोद में लाश, होंठों पर गाना! Court में गूंजा सनसनीखेज बयान

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Nishaanebaz Top 10: देखें निशानेबाज़ पर Aaj की छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश की 10 बड़ी खबरें

Latest YouTube Shorts

24 फरवरी को पेश होगा छत्तीसगढ़ का बजट - वित्त मंत्री

24 फरवरी को पेश होगा छत्तीसगढ़ का बजट - वित्त मंत्री

मक्का प्लांट पर ग्रामीणों का हमला, वेस्ट से फसल बर्बादी का आरोप

मक्का प्लांट पर ग्रामीणों का हमला, वेस्ट से फसल बर्बादी का आरोप

दुर्ग में ‘रील’ का रौब पड़ा भारी: नकली पिस्टल से स्टंट, तीन गिरफ्तार

दुर्ग में ‘रील’ का रौब पड़ा भारी: नकली पिस्टल से स्टंट, तीन गिरफ्तार

महासमुंद में ड्रग्स तस्करी पर वार: बोलेरो से 11 किलो गांजा जब्त,

महासमुंद में ड्रग्स तस्करी पर वार: बोलेरो से 11 किलो गांजा जब्त,

छत्तीसगढ़ में मिड डे मील के बाद 24 बच्चे बीमार

छत्तीसगढ़ में मिड डे मील के बाद 24 बच्चे बीमार

शटर डाउन… अंदर धंधा! रायपुर में 6 गिरफ्तार

शटर डाउन… अंदर धंधा! रायपुर में 6 गिरफ्तार

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

CG NEWS : भाजपा किसान मोर्चा ने राहुल गांधी का फुंका पुतला

CG NEWS : धीरज मेहरा /जगदलपुर। एआई समिट में...

Related Articles

Popular Categories