Amit Baghel : मुंबई /रायपुर : अमित बघेल के खिलाफ मुंबई में भी शिकायत दर्ज की गई है। इंदौर के सांसद शंकर लालवानी ने कहा कि किसी भी धर्म का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। छत्तीसगढ़ के धमतरी में इस मुद्दे पर आक्रोश रैली निकाली गई और कार्रवाई की मांग की गई है।
Amit Baghel : रायपुर से मिली जानकारी के अनुसार, छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के अध्यक्ष और जोहार छत्तीसगढ़ पार्टी के प्रमुख अमित बघेल पर भगवान झूलेलाल, महाराजा अग्रसेन और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप है। इस पर अब महाराष्ट्र के उल्हासनगर निवासी कैलाश महेश सुखरामानी ने उल्हासनगर थाने (मुंबई) में लिखित शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने कहा कि भगवान झूलेलाल के प्रति की गई अभद्र टिप्पणी से उनकी धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं और समाज को कष्ट पहुंचा है। उन्होंने बघेल के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
READ MORE: Ambikapur Suicide Case : पत्नी के अफेयर से तंग आकर पति ने निगला जहर….उसके बाद जो हुआ
Amit Baghel : इंदौर के सांसद शंकर लालवानी ने बघेल के बयान की निंदा करते हुए कहा कि किसी भी धर्म का अपमान सहन नहीं किया जाएगा और उन्होंने सरकार से इस मामले की जांच की मांग की है। वहीं, छत्तीसगढ़ के धमतरी में विरोध रैली आयोजित की गई और जगदलपुर में 3 नवंबर को प्रदर्शन की घोषणा की गई है।
Amit Baghel : पूरा विवाद 26 अक्टूबर से शुरू हुआ, जब एक मानसिक रूप से अस्वस्थ युवक ने रायपुर के VIP चौक पर लगी छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति को क्षतिग्रस्त कर दिया। इसके विरोध में अगले दिन छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना ने प्रदर्शन किया। इसी दौरान अमित बघेल ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय, श्यामा प्रसाद मुखर्जी और अग्रसेन महाराज की मूर्तियां क्यों नहीं तोड़ी जातीं। उन्होंने अग्रसेन महाराज और भगवान झूलेलाल पर आपत्तिजनक टिप्पणी की, जिसके बाद अग्रवाल समाज और सिंधी समाज ने पूरे प्रदेश में विरोध प्रदर्शन किए और FIR दर्ज करने की मांग की। रायपुर और सरगुजा में उनके खिलाफ मामले दर्ज हो चुके हैं।
Amit Baghel : FIR दर्ज होने के बाद अमित बघेल ने कहा कि वे माफी नहीं मांगेंगे। उन्होंने कहा कि “जैसा करोगे वैसा ही पाओगे” और यह भी कहा कि FIR से पहले बातचीत क्यों नहीं की गई। उनका कहना है कि छत्तीसगढ़ महतारी की मूर्ति का अपमान पूरे छत्तीसगढ़ के लोगों के अपमान के बराबर है। उन्होंने इसे षड्यंत्र बताया और कहा कि शांत छत्तीसगढ़ को जानबूझकर अशांत करने की कोशिश की जा रही है। धमतरी में सिंधी समाज और अग्रवाल समाज के सदस्यों ने अमित बघेल की गिरफ्तारी की मांग की है।











