जंग के तनाव के बीच, स्टेडियम को बम से उड़ाने की धमकी

Parivesh
जंग के तनाव के बीच, स्टेडियम को बम से उड़ाने की धमकी

इंदौर: भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़े तनाव का असर अब मध्य प्रदेश तक पहुँच गया है। इंदौर के मशहूर होलकर स्टेडियम को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से शहर में हड़कंप मच गया। एमपीसीए के सीईओ के आधिकारिक ईमेल पर धमकी भरा मेल आया, जिसमें स्टेडियम और एक अस्पताल को निशाना बनाने की बात कही गई है। मेल में खुद को पाकिस्तान की स्लीपर सेल का सदस्य बताते हुए लिखा गया कि “ऑपरेशन सिंदूर” हो चुका है, टकराव से बचें वरना अंजाम अच्छा नहीं होगा।

धमकी के बाद पुलिस महकमा तुरंत एक्टिव हो गया। बम डिस्पोजल स्क्वाड और सुरक्षा एजेंसियां स्टेडियम में सघन तलाशी अभियान चला रही हैं। अभी तक किसी संदिग्ध वस्तु का पता नहीं चला है। क्राइम ब्रांच की तकनीकी टीम ईमेल भेजने वाले का पता लगाने में जुटी है। प्रशासन ने ऐहतियात के तौर पर स्टेडियम और आस-पास के इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *