अंबिकापुर। लखनपुर थाना क्षेत्र के ग्राम लहपटरा में बुधवार को मिट्टी की दीवार गिरने से दर्दनाक हादसा हुआ। तेज बारिश के कारण कमजोर हुई दीवार के मलबे में मां-बेटी दब गईं। 5 वर्षीय बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मां गंभीर रूप से घायल हुई। घायल महिला को अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया।
Read More : माकड़ी में माताओं ने बच्चों की लंबी उम्र के लिए मनाया कमरछठ / हलषष्ठी पर्व, सगरी पूजा में हुआ भक्ति का माहौल
घटना की सूचना मिलते ही अंबिकापुर विधायक राजेश अग्रवाल मौके पर पहुंचे और घायल के बेहतर इलाज के निर्देश दिए। हादसा उस समय हुआ जब मां-बेटी रास्ते से गुजर रही थीं।











