HomeChhattisgarhAmbikapurC.G News : नहीं ख़त्म हुआ कुख्यात नक्सली कमांडर! मैनपाट का यह...

C.G News : नहीं ख़त्म हुआ कुख्यात नक्सली कमांडर! मैनपाट का यह युवा फिर “हिड़मा” बनने को क्यों है तैयार… जानें पूरा माजरा

Date:

Related stories

अंबिकापुर : अंबिकापुर: छत्तीसगढ़ के सरगुजा संभाग में स्थित मैनपाट एक बार फिर सुर्खियों में है। यहां बॉक्साइट खनन के विस्तार को लेकर लंबे समय से चल रहा विवाद उस वक्त और भड़क गया जब एक स्थानीय युवक ने सोशल मीडिया पर खुद को “मैनपाट का हिड़मा” बनने को तैयार बताया। युवक की यह वीडियो रील अब तेजी से वायरल हो रही है, जिससे प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों की चिंता बढ़ गई है।

वीडियो में युवक बोला—“जरूरत पड़े तो हिड़मा भी बनेंगे”
वायरल वीडियो में मैनपाट निवासी फूलचंद मांझी खदान के विस्तार का जोरदार विरोध करते दिख रहा है। युवक अपने इंस्टाग्राम अकाउंट ‘फूलचंद मांझी व्लॉगर’ पर अपलोड वीडियो में कहता है—“हम अपनी जमीन नहीं छोड़ेंगे। अगर खदान को रोकने के लिए हमें हिड़मा भी बनना पड़े, तो तैयार हैं। हम हथियारों को समर्थन नहीं देते, लेकिन जल-जंगल-जमीन बचाने के लिए कुछ भी बनना पड़े, बनाएंगे।”फूलचंद ने ग्रामीणों से अपील की कि खदान विस्तार के विरोध की बात पूरे सोशल मीडिया पर फैलाएं।

Read More : C.G Weather : छत्तीसगढ़ में कड़ाके की सर्दी! ठंडी हवाओं से ठिठुरे लोग…अगले 72 घंटे तक बढ़ेगी कंपकंपी

 

ग्रामीणों का आरोप—“एक इंच जमीन नहीं देंगे”
मैनपाट के ग्रामीण महीनों से बॉक्साइट खनन के विस्तार का विरोध कर रहे हैं। उनका कहना है कि:

  • खदान से जंगल खत्म होंगे
  • खेती और प्राकृतिक संसाधन नष्ट होंगे
  • विस्थापन होगा
  • ना नौकरी चाहिए, ना मुआवजा—सिर्फ जमीन बचाना उद्देश्य

ग्रामीणों का यह भी आरोप है कि खनन कंपनियां उनकी बात नहीं सुन रही हैं और प्रशासन भी विस्तार प्रक्रिया को आगे बढ़ा रहा है।

Read More : CM हाउस में BJP विधायक दल की बैठक शुरू, मुख्यमंत्री मोहन यादव कर रहे नेतृत्व, कई मुद्दों पर हो रही चर्चा

कौन था हिड़मा?
जिस हिड़मा का नाम युवक वीडियो में ले रहा है, वह देश का सबसे कुख्यात नक्सली कमांडर था।

  • वह PLGA बटालियन-1 का हेड था।
  • उस पर 2 करोड़ रुपये तक का इनाम था।
  • वह CPI (माओवादी) की केंद्रीय कमेटी का सदस्य था।
  • 27 से अधिक नक्सली हमलों का मास्टरमाइंड रहा।

जिनमें प्रमुख हैं—

  • 2010 ताड़मेटला हमला (76 जवान शहीद)
  • 2013 झीरम घाटी हमला
  • 2021 सुकमा-बीजापुर हमला (22 जवान शहीद)

कैसे मारा गया हिड़मा?
18 नवंबर 2024 को आंध्र प्रदेश के अल्लूरी सीताराम राजू जिले में सुरक्षा बलों ने उसे अभियान में ढेर कर दिया था।

प्रशासन ने बढ़ाई निगरानी
वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने क्षेत्र में सतर्कता बढ़ा दी है। सुरक्षा एजेंसियां वीडियो की सत्यता, उद्देश्य और संभावित प्रभावों की जांच कर रही हैं। हालांकि अभी तक युवक के खिलाफ कोई कानूनी कार्रवाई की आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

Share The News

Subscribe

- Never miss a story with notifications

- Gain full access to our premium content

- Browse free from up to 5 devices at once

Latest stories

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here