Friday, September 25, 2026
Home Entertainment अजित पवार की असमय मौत से बॉलीवुड में पसरा मातम! रितेश देशमुख,...

अजित पवार की असमय मौत से बॉलीवुड में पसरा मातम! रितेश देशमुख, अजय देवगन से लेकर पवन कल्याण तक ने जताया दुःख

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : एनसीपी नेता और महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार के विमान हादसे में निधन ने पूरे देश को गहरे सदमे में डाल दिया है। इस दुखद घटना के बाद राजनीति के गलियारों से लेकर फिल्म इंडस्ट्री तक शोक की लहर दौड़ पड़ी है। सोशल मीडिया पर लगातार श्रद्धांजलि संदेश सामने आ रहे हैं, जिनमें बॉलीवुड और साउथ फिल्म इंडस्ट्री के कई बड़े सितारों ने अजित पवार को याद किया है।

रितेश देशमुख ने साझा की भावुक पोस्ट

बॉलीवुड अभिनेता रितेश देशमुख ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक भावुक संदेश साझा किया। उन्होंने लिखा कि अजित दादा के असामयिक निधन की खबर से उन्हें गहरा सदमा लगा है। रितेश के मुताबिक, अजित पवार महाराष्ट्र के सबसे ऊर्जावान नेताओं में से एक थे, जो काम में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं करते थे।
उन्होंने कहा कि उनकी हाजिरजवाबी, स्पष्ट सोच और उत्कृष्टता के प्रति समर्पण उन्हें बाकी नेताओं से अलग बनाता था। रितेश ने यह भी बताया कि उन्हें अजित पवार से व्यक्तिगत रूप से मिलने का अवसर मिला था, जिसे वे हमेशा संजोकर रखेंगे।

Read More : CG NEWS : विधायक टेकाम ने केशकाल नाका चौक से विश्रामपुरी सलना तक नवीन सड़क निर्माण का किया भूमिपूजन

मधुर भंडारकर और अजय देवगन ने जताया दुख

फिल्म निर्देशक मधुर भंडारकर ने अजित पवार को राज्य की राजनीति का एक मजबूत स्तंभ बताया। उन्होंने लिखा कि यह क्षति केवल पवार परिवार ही नहीं, बल्कि पूरे महाराष्ट्र के लिए अपूरणीय है।
वहीं अभिनेता अजय देवगन ने भी सोशल मीडिया के जरिए गहरा शोक व्यक्त किया और कहा कि यह खबर बेहद दुखद और स्तब्ध करने वाली है।

पवन कल्याण ने कहा– जनसेवा को हमेशा याद रखा जाएगा

साउथ सुपरस्टार और नेता पवन कल्याण ने भी इस घटना पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने अजित पवार को जनता के कल्याण और विकास के लिए समर्पित नेता बताया और कहा कि उनका योगदान हमेशा सम्मान के साथ याद किया जाएगा।

लव सिन्हा की संवेदना

अभिनेता लव सिन्हा ने कहा कि अजित पवार का राजनीतिक सफर महाराष्ट्र की राजनीति की दिशा तय करने वाला रहा। उनका जाना एक ऐसी रिक्तता छोड़ गया है, जिसे भर पाना आसान नहीं होगा।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here