इलेक्ट्रिक वाहनों में AI की एंट्री! अब आपकी गाड़ी की बैटरी खुद बताएगी कि कब और कैसे होगी चार्ज…

Rahul Goshwami

आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) अब केवल मोबाइल और कंप्यूटर तक सीमित नहीं रहा है। अब यह तकनीक इलेक्ट्रिक वाहनों (EV) में भी तेजी से इस्तेमाल की जा रही है। इसी दिशा में भारतीय इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनी Matter ने अमेरिकी कंपनी Iontra Inc के साथ नई तकनीकी साझेदारी की है।

इस साझेदारी के तहत कंपनी अपने इलेक्ट्रिक वाहनों में AI आधारित बैटरी मैनेजमेंट सिस्टम शामिल करने जा रही है, जिससे बैटरी की परफॉर्मेंस, चार्जिंग एफिशिएंसी और सुरक्षा में बड़ा सुधार हो सकेगा।

Iontra के साथ एडवांस बैटरी टेक्नोलॉजी समझौता

Matter और Iontra के बीच हुए इस समझौते के तहत Iontra की एडवांस बैटरी सेंसिंग और एडैप्टिव चार्जिंग टेक्नोलॉजी को Matter के AI-Defined Vehicle (AIDV) प्लेटफॉर्म में जोड़ा जाएगा।

इस तकनीक का उद्देश्य इलेक्ट्रिक वाहनों में रियल-टाइम बैटरी इंटेलिजेंस लाना है। यानी वाहन की बैटरी खुद अपनी स्थिति को समझ सकेगी और उसी के आधार पर चार्जिंग के तरीके को बदल सकेगी।

Read More : क्या माता-पिता का ‘दर्द’ पहुंच सकता है बच्चों तक? रिसर्च में सामने आया इंटरजेनरेशनल ट्रॉमा का सच

रियल-टाइम बैटरी मॉनिटरिंग और स्मार्ट चार्जिंग

नई तकनीक की मदद से बैटरी लगातार अपनी हेल्थ और परफॉर्मेंस की निगरानी कर सकेगी। सामान्य तौर पर बैटरी की स्थिति का अनुमान लगाया जाता है, लेकिन इस सिस्टम में बैटरी रियल डेटा के आधार पर चार्जिंग को एडजस्ट करेगी।

इससे बैटरी पर पड़ने वाला थर्मल दबाव कम होगा और उसकी लाइफ भी बढ़ेगी। साथ ही चार्जिंग की स्पीड और एफिशिएंसी भी बेहतर बनी रहेगी।

सॉफ्टवेयर-डिफाइंड व्हीकल प्लेटफॉर्म होगा और स्मार्ट

यह नई तकनीक Matter के मौजूदा Software-Defined Vehicle (SDV) प्लेटफॉर्म पर आधारित होगी। यह प्लेटफॉर्म पहले से ही रियल-टाइम डेटा के जरिए बैटरी की सुरक्षा और मॉनिटरिंग का काम करता है।

Iontra की नई टेक्नोलॉजी जुड़ने के बाद यह सिस्टम फिक्स्ड चार्जिंग प्रोफाइल से आगे बढ़कर वास्तविक उपयोग की परिस्थितियों के अनुसार खुद को एडजस्ट कर सकेगा।

AI आधारित स्मार्ट एनर्जी सिस्टम की ओर कदम

Matter का कहना है कि यह तकनीक उसके AI-Defined Vehicle फ्रेमवर्क का अहम हिस्सा बनेगी। इसमें एनर्जी मैनेजमेंट, मोटर कंट्रोल और थर्मल मैनेजमेंट जैसी तकनीकें मिलकर एक स्मार्ट प्लेटफॉर्म तैयार करेंगी।

कंपनी के फाउंडर और ग्रुप CEO मोहन लालभाई के अनुसार भविष्य की इलेक्ट्रिक मोबिलिटी सिर्फ इलेक्ट्रिक होने से नहीं, बल्कि इंटेलिजेंस और स्मार्ट एनर्जी सिस्टम से तय होगी।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *