बिलासपुर। जिले में धर्मांतरण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई हुई है। भरनी इलाके में सरकारी जमीन पर बने अवैध प्रार्थना घर को प्रशासन ने बुलडोजर चलाकर जमींदोज कर दिया। जानकारी के मुताबिक, यह प्रार्थना घर करीब 5 डिसमिल सरकारी भूमि पर कब्जा कर बनाया गया था।
Read More : Toll Tax Dispute : ड्यूटी पर जा रहे सेना जवान से अमानवीय बर्ताव, रस्सी से बांधकर पीटा, वीडियो वायरल…
गौरतलब है कि कुछ दिनों पहले हिंदू संगठनों और पुलिस ने यहां दबिश दी थी। उस समय प्रार्थना सभा की आड़ में धर्मांतरण किए जाने की शिकायत सामने आई थी। इसके बाद प्रशासन ने जांच की और आज राजस्व विभाग व पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में अवैध कब्जा तोड़फोड़ कर हटा दिया गया।
Read More : ड्रग्स तस्करी पर बड़ी कार्रवाई : मेघालय में 4.4 करोड़ की हेरोइन पकड़ी गई, मणिपुर की 3 महिलाएं गिरफ्तार
तोड़फोड़ के दौरान किसी अप्रिय घटना को रोकने के लिए मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात रहा।
देखें वीडियो –











