Monday, February 16, 2026
28.1 C
Raipur

Abhanpur News: राजिम-रायपुर मेमू ट्रेन में हादसा, चलती ट्रेन से गिरा यात्री गंभीर रूप से घायल, देखें वीडियो

Abhanpur News: अभनपुर: मानिकचौरी रेलवे स्टेशन पर एक दर्दनाक हादसा हुआ, जिसमें चलती ट्रेन से गिरने के कारण एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायल को समय रहते अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका इलाज जारी है।

 

Abhanpur News: गोबरा नवापारा नगर के भोईपारा निवासी पारस कंडरा अपने परिवार के साथ रायपुर जाने के लिए राजिम-रायपुर मेमू ट्रेन में सवार हुआ था। जानकारी के अनुसार, राजिम स्टेशन पर टिकट काउंटर बंद होने के कारण पारस बिना टिकट ही यात्रा पर निकल पड़ा। जब ट्रेन मानिकचौरी स्टेशन पर पहुंची, तो वह टिकट लेने के इरादे से प्लेटफॉर्म पर उतरा। इसी बीच ट्रेन चल पड़ी और उसे पकड़ने की कोशिश में पारस फिसलकर नीचे गिर गया।

Abhanpur News: गंभीर रूप से घायल पारस को मौके पर मौजूद लोगों ने संभाला और बिना देरी किए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। उनकी संवेदनशीलता और त्वरित प्रतिक्रिया से युवक को समय पर चिकित्सा सहायता मिल सकी।

Abhanpur News: बताया गया है कि पारस मूल रूप से दुर्ग का निवासी है और इन दिनों अपने साढ़ू के घर नवापारा में रहकर काम कर रहा था। फिलहाल अस्पताल में उसका इलाज जारी है और उसकी स्थिति पर नजर रखी जा रही है।

Share The News

Unable to load videos.

Popular News

Related Articles

Popular Categories

This will close in 0 seconds