Datia Murder : दतिया : दतिया में मंदिर से लौट रहे भाजपा पार्षद की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हमलावर कौन थे। अभी यह पता नहीं चला है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। घटना मंगलवार सुबह करीब 8:30 बजे सेवढ़ा चुंगी चौराहे की है।
Datia Murder : प्रत्यक्ष दर्शियों ने बताया कि वार्ड नंबर 1 के पार्षद कल्लू कुशवाहा रोज की तरह चौराहे पर टहलने आए थे। उनके साथ दो लोग और थे, तभी तीन हमलावर पहुंचे और उन पर फायरिंग कर दी। उन्होंने दो राउंड फायर किए।
Datia Murder : एक गोली कल्लू के सिर, दूसरी पीठ में लगी। गोली लगते ही वे गिर पड़े। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी भाग गए। दतिया एसडीओपी आकांक्षा जैन ने बताया कि कल्लू पर शराब तस्करी, हत्या, हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट जैसे 15 से अधिक क्रिमिनल केस दर्ज थे। मामला वर्चस्व के विवाद से जुड़ा है।
Datia Murder : बता दें कि कल्लू कुशवाहा 2022 में वार्ड नंबर-1 से भाजपा के टिकट पर पार्षद चुने गए थे। 18 फरवरी 2025 को दतिया कोर्ट ने पूर्व पार्षद बाल किशन कुशवाहा की हत्या के मामले में पार्षद कल्लू कुशवाहा समेत छह लोगों को उम्रकैद की सजा सुनाई थी।
Datia Murder : मामला हाईकोर्ट पहुंचा तो कल्लू कुशवाहा को जमानत मिल गई थी। करीब 4 महीने पहले ही वह जेल से बाहर आए थे। फिलहाल, पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।
Datia Murder : पार्षद कल्लू कुशवाहा की हत्या के बाद नगर पालिका का बजट सम्मेलन स्थगित कर दिया गया। बैठक की शुरुआत में सभी पार्षदों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी और दो मिनट का मौन रखा।
Datia Murder : नगर पालिका अध्यक्ष के बेटे प्रशांत ठेंगुला ने बताया कि बजट पहले ही प्रेसिडेंट इन काउंसिल (पीआईसी) में पारित किया जा चुका है, इसलिए अब इसे स्वतः मंजूर माना जाएगा। उन्होंने कहा कि औपचारिक प्रक्रिया पूरी होने के कारण शहर के विकास कार्य प्रभावित नहीं होंगे। हालांकि, पुलिस इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं कर रही है। वहीं मृतक कल्लू कुशवाह के भाई शेरू कुशवाहा ने 6 लोगों पर केस दर्ज कराया है।
1. गोलू कुशवाहा, दानाल का बाग
2. सुधीर कुशवाहा, हरदौल का मोहल्ला
3. पंकज उर्फ छोटू कुशवाह, राधासागर
4. उमेश कुशवाहा, सेवढ़ा चुंगी
5. साहब सिंह यादव, सिरौल
6. प्रवीण वाल्मीकि, रिछरा फाटक
Datia Murder : हालांकि आपको बता दें कि दतिया न्यायालय ने पूर्व पार्षद बालकिशन कुशवाहा की हत्या के मामले में मंगलवार को फैसला सुनाया। न्यायधीश राजेश भंडारी की कोर्ट ने वार्ड क्रमांक 1 के मौजूदा बीजेपी पार्षद कल्लू कुशवाहा समेत 6 आरोपियों को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। साथ ही प्रत्येक आरोपी पर 10 हजार रुपए का जुर्माना भी लगाया।
Datia Murder : मामला 12 दिसंबर 2016 की रात का है। मृतक के भाई भंवर सिंह कुशवाहा ने कोतवाली थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि बालकिशन खाना खाकर घर से निकले थे। कुछ देर बाद उन्हें सूचना मिली कि झांसी रोड स्थित अब्बास ढाबा के पास उनके भाई की लाश पड़ी है।
कार से कुचलकर की थी हत्या
सरकारी वकील पंकज मिश्रा के अनुसार, पैसों के लेनदेन को लेकर कल्लू कुशवाहा से रंजिश चल रही थी। कल्लू ने अपने साथियों रानू कुशवाहा, अजय अहिरवार, वीरेंद्र कुशवाहा, अरविंद्र कुशवाहा और बृजेंद्र कुशवाहा के साथ मिलकर सफारी कार से कुचलकर हत्या को हादसे का रूप दिया।
पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और गवाहों के बयान के आधार पर जांच की। सभी आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर चार्जशीट न्यायालय में पेश की गई। विचारण के बाद कोर्ट ने सभी को दोषी करार देते हुए उम्रकैद की सजा सुनाई।











