Tuesday, August 18, 2026
Home National IAS Rinku Singh News : IAS रिंकू सिंह राही ने दिया इस्तीफा,...

IAS Rinku Singh News : IAS रिंकू सिंह राही ने दिया इस्तीफा, इस वजह से लिया फैसला

IAS Rinku Singh News
IAS Rinku Singh News

IAS Rinku Singh News: लखनऊ: रिंकू सिंह राही ने अपने पद से इस्तीफा देकर प्रशासनिक हलकों में हलचल मचा दी है। उत्तर प्रदेश कैडर के इस युवा आईएएस अधिकारी ने लंबे समय से पोस्टिंग और काम नहीं मिलने को अपने फैसले की मुख्य वजह बताया है।

IAS Rinku Singh News: रिंकू सिंह राही काफी समय से राजस्व परिषद में अटैच थे, लेकिन उन्हें कोई सक्रिय जिम्मेदारी नहीं दी जा रही थी। उन्होंने अपने इस्तीफे में लिखा कि राज्य में “संवैधानिक व्यवस्था के समानांतर एक अलग सिस्टम” काम कर रहा है, जिसके कारण वे अपनी भूमिका प्रभावी ढंग से नहीं निभा पा रहे थे। उन्होंने यह भी कहा कि वेतन मिलने के बावजूद उन्हें जनसेवा का वास्तविक अवसर नहीं मिल रहा था, इसलिए उन्होंने नैतिक आधार पर यह निर्णय लिया।

IAS Rinku Singh News: इससे पहले शाहजहांपुर जिले की पुवायां तहसील में एसडीएम रहते हुए राही चर्चा में आए थे। निरीक्षण के दौरान गंदगी और अव्यवस्था देखकर उन्होंने एक व्यक्ति को उठक-बैठक लगाने की सजा दी थी, जिससे वकीलों में नाराजगी फैल गई थी।

IAS Rinku Singh News: हालांकि बाद में उन्होंने वकीलों की शिकायतें सुनते हुए खुद भी सार्वजनिक रूप से गलती स्वीकार की और उठक-बैठक लगाकर सफाई व्यवस्था सुधारने का आश्वासन दिया था। उनके इस व्यवहार ने उस समय काफी चर्चा बटोरी थी।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here