Barwani News: बड़वानी परशुराम जन्मोत्सव पर बड़वानी में निकलेगी भव्य शोभायात्रा, सर्व ब्राह्मण समाज की बैठक में कई अहम निर्णय

Barwani News: बड़वानी। सर्व ब्राह्मण समाज की बैठक श्री गौड़ मालवी ब्राह्मण समाज धर्मशाला में आयोजित हुई, जिसमें भगवान परशुराम जन्मोत्सव को लेकर विस्तृत चर्चा कर कई महत्वपूर्ण निर्णय सर्वसम्मति से लिए गए।

 

Barwani News: बैठक में तय किया गया कि 19 अप्रैल को अक्षय तृतीया के अवसर पर भगवान परशुराम जी का जन्मोत्सव पारंपरिक रूप से मनाया जाएगा। इस अवसर पर दोपहर 4 बजे कालिका माता मंदिर परिसर से भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी, जो शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए मोटी माता मंदिर, रणजीत चौक और रानीपुरा स्थित समाज धर्मशाला पहुंचेगी, जहां महाआरती के बाद प्रसादी वितरण किया जाएगा।

समाजजनों से अपील की गई है कि वे पारंपरिक वेशभूषा में शामिल हों। पुरुष धोती-कुर्ता या पजामा-कुर्ता तथा महिलाएं लाल-पीली साड़ी धारण करेंगी। आयोजन को भव्य बनाने के लिए अलग-अलग समितियों का गठन भी किया जाएगा, जो अधिक से अधिक लोगों को जोड़ने का कार्य करेंगी।
बैठक में महिला मंडल गठन का निर्णय लिया गया, जिसके लिए 10 अप्रैल तक सभी ब्राह्मण समाजों से संपर्क कर गठन प्रक्रिया पूरी की जाएगी। वहीं 6 अप्रैल से प्रतिदिन रात 8 बजे धर्मशाला में बैठक आयोजित कर कार्यक्रम की रूपरेखा को अंतिम रूप दिया जाएगा।

 

Barwani News: इसके अलावा 5 अप्रैल को बृहद बैठक आयोजित होगी।जिसमे भोजन भी रहेगा जिसमें समाजजन बड़ी संख्या में शामिल होंगे। परशुराम जन्मोत्सव के उपलक्ष्य में 19 अप्रैल को शाम 7 बजे महाप्रसादी का आयोजन भी किया जाएगा, जिसमें दाल, चावल, मिक्स सब्जी और श्रीखंड परोसा जाएगा।
समाज के पदाधिकारियों ने बताया कि शोभायात्रा को भव्य बनाने के लिए बैंड-बाजे सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की जाएंगी और अधिक से अधिक समाजजनों की सहभागिता सुनिश्चित की जाएगी।

 

Share The News
[youtube_shorts]

Popular News

CG Transfer Breaking : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा फेरबदल, 21 कर्मचारियों का तबादला

CG Transfer Breaking :रायपुर। राज्य शासन के वाणिज्यिक कर...

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

raipur-gold-shop-robbery-arrest:लक्ष्य ज्वेलर्स चोरी केस: डॉग स्क्वॉड की मदद से पुलिस ने दबोचे आरोपी

raipur-gold-shop-robbery-arrest: राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित लक्ष्य ज्वेलर्स...

Related Articles

Popular Categories