Wednesday, September 2, 2026
Home National UP Lucknow News : भीषण आग का तांडव, 100 से ज्यादा झोपड़ियां...

UP Lucknow News : भीषण आग का तांडव, 100 से ज्यादा झोपड़ियां जलकर राख…..

UP Lucknow News : भीषण आग का तांडव, 100 से ज्यादा झोपड़ियां जलकर राख.....
UP Lucknow News : भीषण आग का तांडव, 100 से ज्यादा झोपड़ियां जलकर राख.....

लखनऊ | UP Lucknow News : लखनऊ के आलमबाग थाना क्षेत्र स्थित केसरी खेड़ा इलाके में देर रात भीषण आग लग गई। आग ने इतनी तेजी से विकराल रूप ले लिया कि देखते ही देखते 100 से ज्यादा झोपड़ियां इसकी चपेट में आ गईं। झोपड़ियों में रहने वाले लोगों के बीच अफरातफरी मच गई और मौके पर चीख-पुकार सुनाई देने लगी।

UP Lucknow News : कोई जनहानि नहीं, लेकिन सैकड़ों लोग बेघर
गनीमत रही कि इस भयावह घटना में किसी की जान नहीं गई। स्थानीय लोगों और पुलिस-प्रशासन की तत्परता के चलते सभी लोगों को समय रहते सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। हालांकि, सैकड़ों लोग बेघर हो गए हैं और उनका सारा सामान आग में जलकर खाक हो गया। प्रभावित परिवारों ने बताया कि वे रोज़मर्रा की जरूरत की चीज़ें तक नहीं बचा सके।

फायर ब्रिगेड की 8 गाड़ियों ने 5 घंटे में पाया काबू
घटना की सूचना मिलते ही आलमबाग पुलिस, दमकल विभाग और स्थानीय प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंच गए। फायर ब्रिगेड की करीब 8 गाड़ियाँ मौके पर भेजी गईं। दमकलकर्मियों को आग बुझाने में लगभग 5 घंटे का समय लग गया। प्रशासन ने तत्काल राहत और बचाव कार्य शुरू कर दिया है।

UP Lucknow News

आग लगने का कारण अभी स्पष्ट नहीं
अभी तक आग लगने के पीछे की वजह साफ नहीं हो पाई है। हालांकि, प्राथमिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि किसी झोपड़ी में खाना बनाते वक्त सिलेंडर से आग लगी होगी, जो बाद में फैलती चली गई। एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) की टीम को भी जांच के लिए बुलाया गया है।

प्रशासन ने राहत कैंप बनाए, भोजन और चिकित्सा की व्यवस्था
जिला प्रशासन की ओर से अग्निकांड पीड़ितों के लिए अस्थायी राहत शिविर बनाए गए हैं। वहां प्रभावित लोगों के लिए भोजन, जल और प्राथमिक चिकित्सा की व्यवस्था की गई है। लखनऊ के जिलाधिकारी सूर्यपाल गंगवार ने मौके का मुआयना किया और प्रभावितों को हर संभव सहायता का आश्वासन दिया।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जताया दुःख
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हादसे पर दुःख जताते हुए अधिकारियों को प्रभावित परिवारों को राहत पहुंचाने और घटना की जांच के निर्देश दिए हैं। साथ ही पीड़ितों को आर्थिक सहायता देने की बात भी कही गई है।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here