Saturday, October 3, 2026
Home Chhattisgarh CG NEWS : विश्व क्षय दिवस पर संगोष्ठी एवं 100 दिवसीय टीबी...

CG NEWS : विश्व क्षय दिवस पर संगोष्ठी एवं 100 दिवसीय टीबी मुक्त भारत अभियान का शुभारम्भ, टीबी मुक्त भारत अभियान का शपथ भी लिया

CG NEWS
CG NEWS

CG NEWS : साजा: कलेक्टर  प्रतिष्ठा मंगगाई के निर्देशानुसार तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अमृत लाल रोहलेकर, जिला क्षय अधिकारी डॉ. बी.एल. राज एवं खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. अश्वनी कुमार वर्मा के मार्गदर्शन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र साजा में राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत विश्व क्षय दिवस के अवसर पर संगोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

CG NEWS : कार्यक्रम में टीबी (क्षय) बीमारी के लक्षण, उपचार, टीपीटी एवं बचाव, पोषण आहार खाने के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की गई।
इस अवसर पर टीबी की दवा का सेवन कर रहे मरीजों को निक्षय मित्रों द्वारा पोषण आहार का वितरण किया गया। कार्यक्रम में टीबी मरीजों, मितानिनों, स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं, डॉक्टरों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं जनप्रतिनिधियों की सक्रिय भागीदारी रही।

CG NEWS : संगोष्ठी के दौरान प्रदेश के सभी 33 जिलों में द्वितीय चरण में प्रारंभ होने वाले टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत 100 दिवसीय निक्षय निरामय अभियान का शुभारम्भ किया गया। इस अभियान के तहत ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में घर-घर जाकर टीबी के संभावित मरीजों की पहचान की जाएगी तथा लक्षणयुक्त व्यक्तियों की जांच (बलगम एवं एक्स-रे) एवं उपचार सुनिश्चित किया जाएगा। जनभागीदारी के माध्यम से अभियान को सफल बनाने पर विशेष जोर दिया गया।

CG NEWS : कार्यक्रम में नगर पंचायत अध्यक्ष श्री हिमांशु वर्मा, खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. ए.के. वर्मा, खंड वरिष्ठ उपचार पर्यवेक्षक श्री पुरन दास, नेत्र चिकित्सा अधिकारी विनोद बघेल श्री अजित जांगड़े, डॉ. मुकेश बोहरे (फिजियोथेरेपिस्ट), सेक्टर सुपरवाइजर श्री खिलानंद साहू, श्री आशीष साहू, अभिषेक राजपूत, अरुण यादव ब्लॉक समन्वयक (मितानिन) श्री बलदाऊ सिंह राजपूत, एमटी श्री जगन्नाथ कन्नौजे सहित समस्त मितानिन दीदी, टीबी के दवाई खा रहे डॉट्स मरीज एवं विभागीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here