Thursday, August 20, 2026
Home Madhya Pradesh Reva News : थाने से चंद कदम दूर नशेड़ी का उत्पात, जूस...

Reva News : थाने से चंद कदम दूर नशेड़ी का उत्पात, जूस विक्रेता ने बीच सड़क चप्पलों से की पिटाई

Reva News
Reva News

Reva News : विकास बघेल, रीवा : बिछिया थाने से चंद मीटर दूर एसएएफ चौराहे में एक नशेड़ी युवक ने जमकर उत्पात मचाया, इस दौरान उसने चौराहे में लगे फल के ठेले को पलटाया, और जूस विक्रेता के साथ झूमा झटकी की, नशेड़ी युवक द्वारा मचाई जा रहे उत्पात के चलते एसएएफ चौराहे में जाम लग गया और लोग वाहन रोककर पूरे घटनाक्रम का तमाशा देखने लगे, बीच चौराहे में चल रहे इस घटनाक्रम का राहगीरों ने न सिर्फ वीडियो बनाया बल्कि उसे सोशल मीडिया में वायरल कर दिया बताया गया है कि बीच सड़क हंगामा करने वाला नशेड़ी युवक गन्ना जूस विक्रेता के परिवार का सदस्य है और पारिवारिक विवाद के चलते आए दिन नशे में चूर होकर इस तरह की वारदात को अंजाम देता है नशेड़ी युवक का नाम राजमन पासी बताया जा रहा है।

 

Reva News : जिसका संपत्ति को लेकर गन्ना जूस विक्रेता से कुछ विवाद चल रहा है जिसके चलते शनिवार की शाम नशे में चूर होकर पहुंचे युवक ने एसएएफ चौराहे में जमकर तांडव मचाया और पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगी बहरहाल मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद पुलिस पूरे मामले में जांच की बात कह रही है.

 

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here