Friday, March 20, 2026
25.6 C
Raipur

Labour Department Notice : सिंगरौली कलेक्टर का बड़ा एक्शन: श्रम विभाग के दो बड़े अधिकारियों को थमाया नोटिस; बंधौरा हिंसा के बाद गिरी गाज

Labour Department Notice : सिंगरौली। जिले की औद्योगिक इकाइयों और कोल माइंस में श्रमिकों की समस्याओं की अनदेखी करना श्रम विभाग के अधिकारियों को भारी पड़ गया है। कलेक्टर गौरव बैनल ने कर्तव्य के प्रति घोर लापरवाही बरतने पर सहायक श्रम आयुक्त भानु प्रताप सिंह और श्रम निरीक्षक नवनीत पांडे को कारण बताओ नोटिस (Show Cause Notice) जारी किया है। प्रशासन ने दोनों अधिकारियों से 3 दिनों के भीतर जवाब तलब किया है।

बंधौरा कांड ने खोली विभाग की पोल इस सख्त कार्रवाई की मुख्य वजह 14 मार्च 2026 को महान एनर्जेन प्राइवेट लिमिटेड, बंधौरा में हुई हिंसक घटना को माना जा रहा है। वहां हजारों मजदूरों ने वेतन विसंगति और कार्य के घंटों को लेकर भारी हंगामा और तोड़फोड़ की थी। कलेक्टर ने नोटिस में स्पष्ट किया है कि यदि श्रम विभाग समय-समय पर निरीक्षण करता, तो कानून-व्यवस्था बिगड़ने की नौबत नहीं आती।

जांच में सामने आईं मजदूरों की 3 मुख्य शिकायतें:

  1. वेतन में देरी: नियमानुसार 7 तारीख तक भुगतान होना चाहिए, लेकिन कंपनी 15 तारीख तक टालमटोल करती है।

  2. ओवरटाइम का शोषण: 8 घंटे की शिफ्ट के बजाय मजदूरों से जबरन 10 से 12 घंटे काम लिया जा रहा है।

  3. संवाद की कमी: विभाग ने 12 हजार मजदूरों वाली इस बड़ी इकाई की समस्याओं से प्रशासन को कभी अवगत नहीं कराया।

सिविल सेवा नियमों के उल्लंघन का आरोप कलेक्टर ने अधिकारियों के इस रवैये को मध्यप्रदेश सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 की विभिन्न धाराओं के तहत कदाचार और अनुशासनहीनता की श्रेणी में रखा है। साथ ही, जून 2025 से पदस्थ सहायक श्रम आयुक्त द्वारा कार्यों के आवंटन में की गई प्रशासनिक अनियमितताओं पर भी सवाल उठाए गए हैं।

अगली कार्रवाई की तैयारी प्रशासन ने चेतावनी दी है कि यदि 3 दिनों के भीतर संतोषजनक जवाब नहीं मिला, तो म.प्र. सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण एवं अपील) नियम 1966 के तहत कठोर दंडात्मक कार्रवाई के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा जाएगा। इस कार्रवाई से जिले के अन्य विभागों में भी हड़कंप मचा हुआ है।

Share The News

Latest YouTube Videos

Drone Strike : खाड़ी में आग का तूफान! ईरान के हमलों से जल उठीं तेल रिफाइनरियां, देखिए जंग की आग..

Drone Strike : खाड़ी में आग का तूफान! ईरान के हमलों से जल उठीं तेल रिफाइनरियां, देखिए जंग की आग..

CG Conversion Bill धर्मांतरण विधेयक पर बवाल आखिर क्यों विरोध में उतरे अमित जोगी, सरकार पर गंभीर सवाल

CG Conversion Bill धर्मांतरण विधेयक पर बवाल आखिर क्यों विरोध में उतरे अमित जोगी, सरकार पर गंभीर सवाल

chaitra navratri  2026 : चैत्र नवरात्रि से पहले गैस संकट,  होटल बंद करने की चेतावनी...#cg #navratri

chaitra navratri 2026 : चैत्र नवरात्रि से पहले गैस संकट, होटल बंद करने की चेतावनी...#cg #navratri

Indore fire incident: डिजिटल लॉक बना मौत का जाल, आग-धमाकों के बीच 8 जिंदगियां खत्म

Indore fire incident: डिजिटल लॉक बना मौत का जाल, आग-धमाकों के बीच 8 जिंदगियां खत्म

Ramakrishna Care Hospital : गटर कांड, Ramakrishna Hospital में भारी बवाल, लापरवाही ने ली तीन की जान.

Ramakrishna Care Hospital : गटर कांड, Ramakrishna Hospital में भारी बवाल, लापरवाही ने ली तीन की जान.

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Nishaanebaz Top 10: प्रदेश से लेकर देश-दुनिया तक की आज की बड़ी 10 खबरें

Latest YouTube Shorts

टमाटर नहीं मिला तो तोते ने दी पुलिस बुलाने की धमकी!

टमाटर नहीं मिला तो तोते ने दी पुलिस बुलाने की धमकी!

Bilaspur  में सिख युवक से मारपीट, पुलिस पर गंभीर आरोप

Bilaspur में सिख युवक से मारपीट, पुलिस पर गंभीर आरोप

Ramakrishna Care Hospital में भारी बवाल, लापरवाही ने ली तीन की जान

Ramakrishna Care Hospital में भारी बवाल, लापरवाही ने ली तीन की जान

हर पांच साल में पत्नी बदलता है पति, अब चौथी शादी की कर रहा तैयारी...#shorts #hindinews #cg

हर पांच साल में पत्नी बदलता है पति, अब चौथी शादी की कर रहा तैयारी...#shorts #hindinews #cg

Raipur में विदेशी मुद्रा फ्रॉड का खुलासा, हावड़ा से आरोपी गिरफ्तार ...

Raipur में विदेशी मुद्रा फ्रॉड का खुलासा, हावड़ा से आरोपी गिरफ्तार ...

Subscribe to our YouTube Channel

► Subscribe

Popular News

Raipur Police Commissioner: IPS डॉ. संजीव शुक्ला ने संभाला पुलिस आयुक्त का पदभार… जानिए क्या कुछ कहा

Raipur Police Commissioner:रायपुर : रायपुर पुलिस कमिश्नरेट प्रणाली के...

Related Articles

Popular Categories