Barwani News: बड़वानी तीन साल से अंधेरे में जिंदगी काटने को मजबूर लकवाग्रस्त महिला, मच्छरों और गर्मी से बेहाल समाजसेवी ने बढ़ाया मदद का हाथ, प्रशासन से इलाज व बिजली बहाली की मांग

0
154
Barwani News
Barwani News

Barwani News: बड़वानी। शहर में मानवता को झकझोर देने वाला एक मामला सामने आया है, जहां एक लकवाग्रस्त महिला पिछले तीन वर्षों से बिना बिजली के अंधेरे में जीवन यापन कर रही है। महिला के दोनों पैर काम नहीं करते, जिसके चलते वह बिस्तर से उठ भी नहीं पाती और पूरी तरह दूसरों पर निर्भर है।

 

Barwani News: समाजसेवी अजित जैन ने बताया कि उन्हें महिला की जानकारी मीडिया और स्थानीय लोगों के माध्यम से मिली। जब वे रात के समय उससे मिलने पहुंचे, तो महिला की स्थिति बेहद दयनीय थी। भीषण गर्मी और अंधेरे के बीच वह मच्छरों से परेशान होकर रो रही थी और लगातार मदद की गुहार लगा रही थी।

 

Barwani News: जानकारी के अनुसार, महिला के घर की बिजली करीब तीन साल पहले बिल जमा नहीं होने के कारण काट दी गई थी। तब से वह बिना रोशनी और पंखे के रह रही है। बीमारी के कारण वह चलने-फिरने में असमर्थ है और प्राथमिक रूप से लकवे से पीड़ित बताई जा रही है।

अजित जैन ने पहल करते हुए महिला के लिए दोनों समय भोजन की व्यवस्था शुरू करवाई है, जिससे उसे राहत मिली है। वहीं, उन्होंने प्रशासन से मांग की है कि महिला का समुचित इलाज कराया जाए और बिजली कनेक्शन भी जल्द बहाल किया जाए, ताकि वह सम्मानजनक जीवन जी सके।

पड़ोसियों के अनुसार, महिला के परिजन कभी-कभार आकर देखभाल कर जाते हैं, लेकिन नियमित देखरेख नहीं हो पा रही है। ऐसे में अब प्रशासन और समाज दोनों की जिम्मेदारी बनती है कि आगे आकर इस जरूरतमंद महिला की सहायता करें।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here