इंदौर में ‘पति-पत्नी और वो’ का हाई वोल्टेज ड्रामा, बीच सड़क महिला की पिटाई, VIDEO वायरल

Rahul Goshwami

मध्य प्रदेश के इंदौर से एक चौंकाने वाला और शर्मनाक मामला सामने आया है, जहां पारिवारिक विवाद ने सरेआम हिंसक रूप ले लिया। रावजी बाजार थाना क्षेत्र में एक महिला को उसके पति ने बीच सड़क पर बेरहमी से पीट दिया, जिसका वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

 कैसे शुरू हुआ पूरा विवाद

जानकारी के मुताबिक, पहली पत्नी ने अपने पति मसरुद्दीन शेख को एक अन्य महिला के साथ देख लिया।इस पर उसने विरोध जताया और मौके पर ही हंगामा शुरू हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि सड़क पर ही तीनों के बीच तीखी बहस होने लगी।

सड़क पर उतरी हिंसा

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बहस के दौरान पति का गुस्सा अचानक फूट पड़ा और उसने पहली पत्नी के साथ मारपीट शुरू कर दी।बीच चौराहे पर हुई इस घटना में आरोपी ने महिला को थप्पड़ और घूंसे मारे। यह पूरी घटना वहां मौजूद लोगों ने अपने मोबाइल में कैद कर ली, जो अब वायरल हो रही है।

लोगों ने किया बीच-बचाव

घटना के दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने हस्तक्षेप किया और किसी तरह पीड़िता को आरोपी के चंगुल से छुड़ाया।स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर समय रहते बीच-बचाव नहीं होता, तो स्थिति और गंभीर हो सकती थी।

पुलिस की भूमिका पर उठे सवाल

पीड़ित महिला बाद में शिकायत लेकर पंढरीनाथ थाने पहुंची, लेकिन आरोप है कि वहां उसकी बात गंभीरता से नहीं सुनी गई और उसे वापस भेज दिया गया।इस मामले में पुलिस की कार्यप्रणाली को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।

Read More : M.P News : इंदौर में बंगाली चौराहे के बाद अब पालदा के चूहामार दवा फैक्ट्री में लगी भीषण आग, कई कर्मचारी घायल

पुलिस का बयान

पुलिस प्रवक्ता राजेश दंडोतिया ने मामले में बयान देते हुए कहा कि वायरल वीडियो की जांच की जा रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

सोशल मीडिया पर आक्रोश

घटना का वीडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों में काफी आक्रोश देखा जा रहा है।लोग महिला सुरक्षा और घरेलू हिंसा के मामलों में सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *