CG NEWS : भारतमाला मुआवजा घोटाला: फरार एडिशनल कलेक्टर निर्भय साहू गिरफ्तार, करोड़ों की हेराफेरी का आरोप

Sanjay Sahu
CG NEWS

CG NEWS : रायपुर : भारतमाला परियोजना से जुड़े मुआवजा घोटाले में फरार चल रहे एडिशनल कलेक्टर निर्भय कुमार साहू को आखिरकार गिरफ्तार कर लिया गया है। उन पर आरोप है कि अभनपुर में एसडीएम और भू-अर्जन प्राधिकारी रहते हुए भूमि अधिग्रहण प्रक्रिया में गड़बड़ी कर शासन को करोड़ों रुपये का नुकसान पहुंचाया।

CG NEWS : बताया जा रहा है कि मार्च 2025 में उन्हें जगदलपुर नगर निगम आयुक्त पद से निलंबित किया गया था, जिसके बाद मामले की जांच ईओडब्ल्यू को सौंपी गई थी। एफआईआर दर्ज होने के बाद से वे फरार थे और सुप्रीम कोर्ट से उनकी जमानत याचिका भी खारिज हो चुकी थी। अब गिरफ्तारी के बाद एसीबी ने उन्हें पूछताछ के लिए रिमांड पर लिया है।

CG NEWS : जांच के अनुसार आरोपी ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए अधीनस्थ अधिकारियों और कुछ निजी व्यक्तियों के साथ मिलकर साजिश रची। अभनपुर तहसील के कई गांवों की जमीन को बैक डेट में अलग-अलग हिस्सों में बांटकर वास्तविक मुआवजे से कई गुना ज्यादा राशि जारी की गई। इसके अलावा पहले से अधिग्रहित भूमि को दोबारा अधिग्रहित दिखाकर भी मुआवजा दिया गया।

CG NEWS : इस पूरे मामले में शासन को भारी आर्थिक क्षति हुई है। आरोपी के खिलाफ आपराधिक षड्यंत्र, धोखाधड़ी, जालसाजी और भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज है। फिलहाल पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी है और मामले की विस्तृत जांच जारी है।

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *