Thursday, September 24, 2026
Home Chhattisgarh CG NEWS : करंट लगने से हाथी की मौत: खेत मालिक गिरफ्तार,...

CG NEWS : करंट लगने से हाथी की मौत: खेत मालिक गिरफ्तार, फॉरेस्ट गार्ड निलंबित, रेंजर को नोटिस

CG NEWS :
CG NEWS :

CG NEWS : सूरजपुर। जिले के प्रतापपुर क्षेत्र से लगे करंजवार गांव में करंट लगने से एक नर हाथी की मौत के मामले में वन विभाग ने सख्त कार्रवाई की है। विभाग ने खेत मालिक रामलाल (52) को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं लापरवाही सामने आने पर प्रतापपुर के फॉरेस्ट गार्ड जीतन सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है और रेंजर उत्तम मिश्रा को दो दिन के भीतर कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

CG NEWS : जानकारी के मुताबिक करंजवार गांव में जिस खेत में करीब 15 वर्षीय नर हाथी का शव मिला था, वह खेत रामलाल पिता जगदीश का है। जांच में सामने आया कि रामलाल ने गेहूं की सिंचाई के लिए खेत में बिजली का तार लगाया था। इसी करंट की चपेट में आने से हाथी की मौत हो गई।

CG NEWS : बताया जा रहा है कि जहां हाथी का शव मिला, वहां से कुछ दूरी पर करंट वाला तार लगाया गया था। वन विभाग के अधिकारियों ने संदेह के आधार पर रामलाल को हिरासत में लेकर पूछताछ की। सख्ती से पूछताछ करने पर उसने स्वीकार किया कि उसने सिंचाई के लिए बिजली का तार लगाया था। सुबह खेत में हाथी का शव देखकर उसने खुद को बचाने के लिए तार और खूंटा निकालकर पैरा में छिपा दिया था।

CG NEWS : वन विभाग ने आरोपी के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 की धारा 50, 51 और 52 के तहत मामला दर्ज कर उसे जेल भेज दिया है। फिलहाल मामले की आगे जांच की जा रही है।

CG NEWS : इस घटना के बाद सूरजपुर के डीएफओ डीपी साहू ने भी सख्ती दिखाई है। उन्होंने प्रतापपुर रेंजर उत्तम मिश्रा से दो दिन के भीतर स्पष्टीकरण मांगा है और संतोषजनक जवाब नहीं मिलने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।

CG NEWS : बताया जा रहा है कि करंजवार गांव प्रतापपुर-अंबिकापुर मुख्य मार्ग के किनारे स्थित है और यह इलाका हाथियों की आवाजाही के मार्ग में आता है। इसके बावजूद निगरानी में लापरवाही सामने आने से वन विभाग की व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं।

Share The News

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here