Raipur Crime : न्यू बस स्टैंड से चोरी हुई बस बरामद, आरोपी मनबोध रात्रे उर्फ टेटू गिरफ्तार

Sanjay Sahu
Raipur Crime

Raipur Crime : रायपुर। Raipur के Tikrapara थाना क्षेत्र में न्यू बस स्टैंड भाठागांव से चोरी हुई बस के मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से चोरी की बस सीजी 07 ई 0782 बरामद की गई है, जिसकी कीमत लगभग 10 लाख रुपये बताई जा रही है।

Raipur Crime : पुलिस के अनुसार, परिवहन व्यवसायी अब्दुल अलीम ने Tikrapara Police Station में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनकी बस 6 मार्च 2026 की शाम करीब 7:30 बजे न्यू बस स्टैंड भाठागांव में खड़ी की गई थी। चालक बस की चाबी सीट के नीचे रखकर घर चला गया था। अगले दिन सुबह जब चालक बस लेने पहुंचा तो बस वहां से गायब थी।

Raipur Crime : मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के हजारों फुटेज खंगाले। जांच में पता चला कि एक व्यक्ति बस को स्वयं चलाते हुए वहां से लेकर गया है। इसके बाद पुलिस ने संभावित मार्गों के सीसीटीवी फुटेज और बस में लगे फास्टैग के आधार पर टोल प्लाजा से भी जानकारी जुटाई।

Raipur Crime : तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर सूचना के आधार पर आरोपी की पहचान मनबोध रात्रे उर्फ टेटू निवासी गेवरा बस्ती, जिला कोरबा के रूप में हुई। पुलिस टीम को सूचना मिली कि आरोपी Akaltara क्षेत्र के ग्राम तरौंद में मौजूद है। इसके बाद घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

Raipur Crime : पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह न्यू बस स्टैंड भाठागांव में हेल्पर का काम करता था और बसों की गतिविधियों से परिचित था। घटना के दिन उसने देखा कि बस में कोई नहीं है और चाबी सीट के नीचे रखी हुई है। मौके का फायदा उठाकर उसने बस की चाबी उठाई और बस को चलाकर चोरी कर ले गया।

Raipur Crime : पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी की बस बरामद कर ली है। आरोपी के खिलाफ Bharatiya Nyaya Sanhita की धारा 305 के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Share The News
TAGGED:
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *