M.P News : इंदौर में मार्च की शुरुआत में ही रिकॉर्ड गर्मी, जल्द 40 डिग्री पार कर सकता है तापमान

Rahul Goshwami

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क :  इंदौर सहित मालवा-निमाड़ क्षेत्र में इस बार गर्मी ने मार्च की शुरुआत में ही अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि इस बार लोगों को रिकॉर्ड तोड़ गर्मी का सामना करना पड़ सकता है।

कृषि महाविद्यालय इंदौर के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आनंद कुमार हरसाना के अनुसार पिछले 15 वर्षों के रिकॉर्ड में मार्च के पहले सप्ताह में इतनी अधिक गर्मी देखने को नहीं मिली है।

सामान्य से पहले बढ़ा तापमान

मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक सामान्य तौर पर 35 डिग्री सेल्सियस से अधिक तापमान 20 मार्च के बाद ही दर्ज किया जाता है।लेकिन इस बार साइक्लोनिक सर्कुलेशन में बदलाव के कारण मौसम में असामान्य गर्मी देखने को मिल रही है, जिससे मालवा-निमाड़ के लोगों को समय से पहले ही तेज गर्मी का सामना करना पड़ रहा है।

जल्द 40 डिग्री तक पहुंच सकता है तापमान

वर्तमान में इंदौर में अधिकतम तापमान करीब 38 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान करीब 16 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा रहा है।मौसम वैज्ञानिकों का अनुमान है कि आने वाले दिनों में तापमान सामान्य से अधिक रहेगा और जल्द ही 40 डिग्री सेल्सियस के पार भी पहुंच सकता है।

Read More : M.P News : इंदौर में सीनियर सिटीजन से 40.70 लाख की ऑनलाइन ठगी, गुजरात गैंग का फरार आरोपी गिरफ्तार

गेहूं की फसल पर पड़ सकता है असर

विशेषज्ञों का कहना है कि जिन किसानों ने लेट गेहूं की बुवाई की है, उन्हें फसल को बचाने के लिए तापमान संतुलन बनाए रखने के लिए आवश्यक दवाइयों का छिड़काव करना चाहिए।यदि समय पर यह उपाय नहीं किए गए तो गेहूं के उत्पादन पर असर पड़ सकता है।

लोगों को दी गई सावधानी बरतने की सलाह

मौसम वैज्ञानिकों ने आम लोगों को सलाह दी है कि दोपहर 12 बजे से शाम 4 बजे के बीच बहुत जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलें।इसके अलावा गर्मी और लू से बचने के लिए शरीर को ढककर रखें और पर्याप्त पानी पीते रहें, क्योंकि इस बार लू का प्रभाव भी अधिक रहने की संभावना है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *