C.G News : बड़ी खबर! अब रायपुर से रीवा पहुंचना और भी आसान! 17 मार्च से शुरू होगी सीधी फ्लाइट, जानें किराया-शेड्यूल

Rahul Goshwami

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क: छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश के यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी सामने आई है। 17 मार्च से रायपुर और रीवा के बीच सीधी हवाई सेवा शुरू होने जा रही है, जिससे दोनों शहरों के बीच सफर काफी आसान और तेज हो जाएगा। इस फ्लाइट का संचालन अलायंस एयर द्वारा किया जाएगा और इसके लिए टिकट बुकिंग भी शुरू हो चुकी है।

नई हवाई सेवा शुरू होने के बाद रायपुर से रीवा की दूरी महज एक घंटे में तय की जा सकेगी, जिससे यात्रियों का समय और खर्च दोनों कम होंगे।

सप्ताह में तीन दिन मिलेगी फ्लाइट सेवा

  • रायपुर और रीवा के बीच यह फ्लाइट सप्ताह में तीन दिन संचालित की जाएगी।
  • इसके लिए मंगलवार, गुरुवार और शनिवार का शेड्यूल जारी किया गया है।
  • दिल्ली से आने वाला विमान पहले रीवा एयरपोर्ट पर उतरेगा, इसके बाद वहीं से रायपुर के लिए रवाना होगा और फिर वापस रीवा होकर दिल्ली जाएगा।

ATR-72 विमान से होगा संचालन

इस नई सेवा के लिए अलायंस एयर का ATR-72 विमान उपयोग में लाया जाएगा।रायपुर के लिए यही विमान उड़ान भरेगा, जिसके कारण दिल्ली-रीवा के बीच चलने वाली फ्लाइट के समय में भी बदलाव किया गया है।

Read More : C.G News : अफीम की अवैध खेती पर भड़के CM साय! किया सख्त रुख, सभी जिलों के कलेक्टरों को 15 दिन में देने होगी सर्वे रिपोर्ट

17 मार्च को होगा उद्घाटन उड़ान

शुभारंभ के दिन 17 मार्च को दिल्ली से विमान दोपहर 12:30 बजे उड़ान भरेगा और 2:25 बजे रीवा पहुंचेगा।

इसके बाद

  • 3:15 बजे रीवा से रायपुर के लिए उड़ान भरेगा

  • 4:35 बजे रायपुर पहुंचेगा

  • फिर शाम 5 बजे रायपुर से रीवा के लिए रवाना होगा

  • 6:15 बजे रीवा पहुंचेगा

इसके बाद विमान 6:40 बजे रीवा से दिल्ली के लिए उड़ान भरेगा और रात 8:40 बजे दिल्ली पहुंचेगा।

19 मार्च से स्थायी शेड्यूल लागू

19 मार्च से इस फ्लाइट का नया स्थायी शेड्यूल लागू होगा।

नए शेड्यूल के अनुसार

  • दिल्ली से विमान 3:30 बजे उड़ान भरेगा

  • 5:25 बजे रीवा पहुंचेगा

  • 5:50 बजे रीवा से रायपुर जाएगा

  • 7:10 बजे रायपुर पहुंचेगा

इसके बाद

  • 7:35 बजे रायपुर से रीवा के लिए उड़ान भरेगा

  • 8:50 बजे रीवा पहुंचेगा

  • और 9:15 बजे रीवा से दिल्ली के लिए रवाना होकर 11:05 बजे दिल्ली पहुंचेगा।

इतना होगा टिकट का किराया

अलायंस एयर ने इस नई सेवा के लिए टिकट बुकिंग शुरू कर दी है।

  • रीवा से रायपुर का किराया: 3,614 रुपये

  • रायपुर से रीवा का किराया: 4,293 रुपये

नई हवाई सेवा शुरू होने से मध्यप्रदेश और छत्तीसगढ़ के बीच व्यापार, पर्यटन और आवागमन को बड़ा बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *