Khajrana Suicide Case : इंदौर: रोजा रखने के बाद युवक ने की आत्महत्या, इंस्टाग्राम पर स्टेटस डालकर खुद को बताया जिम्मेदार

VIKASH KHALKHO

Khajrana Suicide Case : इंदौर (खजराना क्षेत्र): मध्य प्रदेश की आर्थिक राजधानी इंदौर के खजराना थाना क्षेत्र अंतर्गत सम्राट कॉलोनी में एक युवक ने आत्महत्या जैसा आत्मघाती कदम उठा लिया। हैरान करने वाली बात यह है कि युवक ने गुरुवार सुबह रोजा रखा और सेहरी करने के कुछ देर बाद ही फांसी लगाकर अपनी जीवनलीला समाप्त कर ली। सुसाइड से पहले उसने अपने मोबाइल के इंस्टाग्राम स्टेटस पर एक भावुक संदेश भी साझा किया।

इंस्टाग्राम स्टेटस पर मांगी माफी फरमान नामक इस युवक ने आत्महत्या से पहले अपने स्टेटस में साफ लिखा कि वह यह कदम अपनी मर्जी से उठा रहा है और इसके लिए किसी को भी परेशान न किया जाए। उसने अपने परिवार से माफी मांगी और अपने भाई से माता-पिता का ख्याल रखने का आग्रह किया। साथ ही, अपनी मंगेतर ‘सना’ के लिए संदेश में लिखा कि वह उससे बेहद प्यार करता था, लेकिन विपरीत परिस्थितियों के कारण उसे उसका साथ छोड़ना पड़ रहा है। उसने उन लोगों से भी माफी मांगी जिनसे उसने कर्ज लिया था, और स्वीकार किया कि वह अपनी जिंदगी में कुछ भी सही नहीं कर पा रहा था।

कर्ज के बोझ का संदेह पुलिस के अनुसार, फरमान पेशे से प्लंबर था और उसके पिता नगर निगम में सुपरवाइजर हैं। प्राथमिक जांच में पुलिस को आशंका है कि युवक काफी समय से कर्ज के दबाव में था, जिसके चलते वह मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। पुलिस ने फरमान का मोबाइल जब्त कर लिया है और फॉरेंसिक साक्ष्यों के आधार पर आगे की जांच की जा रही है।

अधिकारियों का पक्ष इस मामले पर एडिशनल डीसीपी राजेश दंडोतिया ने जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को सूचना मिलते ही मौके पर टीम भेजी गई थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले में मर्ग कायम कर लिया गया है और हर पहलू से जांच की जा रही है ताकि आत्महत्या के सटीक कारणों का पता चल सके।

बाइट:

“खजराना थाना क्षेत्र के सम्राट कॉलोनी में एक युवक द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने की सूचना मिली थी। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए गए हैं। युवक ने सोशल मीडिया पर स्टेटस भी डाला था। मामले को दर्ज कर लिया गया है और विस्तृत जांच की जा रही है।” — राजेश दंडोतिया, एडिशनल डीसीपी, इंदौर

Share The News
Share This Article
विकास कुमार खलखो एक डिजिटल पत्रकार, समाचार संपादक और SEO कंटेंट क्रिएटर हैं, जिन्हें पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में एक दशक से अधिक का अनुभव है। उन्होंने BJMC, Master of Journalism (MJ) और M.Phil. (मीडिया स्टडीज़) की डिग्री हासिल की है और दबंग दुनिया, हमर छत्तीसगढ़ योजना, हरिभूमि, सन स्टार डेली न्यूज़ और छत्तीसगढ़ की आवाज़ जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। उन्हें हिंदी पत्रकारिता, ब्रेकिंग न्यूज़ कवरेज, SEO-फ्रेंडली कंटेंट राइटिंग, डिजिटल पब्लिशिंग, कंटेंट स्ट्रैटेजी, थंबनेल डिज़ाइन और सोशल मीडिया मैनेजमेंट में विशेष महारत हासिल है। उनका उद्देश्य सटीक, निष्पक्ष और विश्वसनीय पत्रकारिता के माध्यम से पाठकों तक प्रभावशाली समाचार पहुँचाना और साथ ही उच्च गुणवत्ता वाला डिजिटल कंटेंट तैयार करना है।
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *