M.P News : रीवा में दुआरी तालाब से अतिक्रमण हटाने की बड़ी कार्रवाई, 23 अवैध निर्माण ढहाए

Rahul Goshwami

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : रीवा शहर के चौराहटा थाना क्षेत्र स्थित दुआरी तालाब में वर्षों से किए गए अतिक्रमण को हटाने के लिए गुरुवार सुबह प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की।राजस्व विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने सुबह करीब 8 बजे से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की, जो कई घंटों तक जारी रही।

23 अवैध निर्माण किए गए ध्वस्त

प्रशासन के अनुसार तालाब क्षेत्र में कुल 23 अवैध अधोसंरचनाओं को चिन्हित किया गया था। इन सभी को जेसीबी और अन्य मशीनों की मदद से ढहा दिया गया।कार्रवाई के दौरान मौके पर कई थानों का पुलिस बल, टियर गैस के इंतजाम और तीन वज्र वाहन भी तैनात किए गए थे, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके।

पहले दिया गया था नोटिस

तहसीलदार शिवशंकर शुक्ला ने बताया कि तालाब क्षेत्र में किए गए अतिक्रमण को हटाने के लिए उच्च न्यायालय के निर्देश मिले थे।इसके बाद राजस्व विभाग की टीम ने निरीक्षण कर 23 अवैध निर्माण चिन्हित किए और अतिक्रमणकारियों को कई बार बेदखली नोटिस जारी किए गए थे।हालांकि, नोटिस के बावजूद अतिक्रमण नहीं हटाया गया, जिसके बाद प्रशासन ने यह कार्रवाई की।

Read More : M.P News : इंदौर में एलपीजी गैस संकट के बीच बड़ी कार्रवाई1 अवैध गोदाम पर छापा, 66 सिलेंडर जब्त

परिवारों का आरोप

वहीं प्रभावित परिवारों का कहना है कि वे कई दशकों से इस क्षेत्र में रह रहे थे। उनका आरोप है कि प्रशासन ने केवल एक नोटिस देकर उनके घरों को गिरा दिया और उन्हें बेघर कर दिया गया।परिवारों ने प्रशासन और सरकार पर अन्याय करने का आरोप लगाया है।

कार्रवाई जारी

फिलहाल प्रशासन द्वारा दुआरी तालाब क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त करने की कार्रवाई जारी है। अधिकारियों का कहना है कि जल स्रोतों को बचाने और सरकारी भूमि को मुक्त कराने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *