M.P News : इंदौर में अचानक बढ़ी LPG बुकिंग! सर्वर क्रैश से उपभोक्ता और गैस एजेंसियां परेशान…

Rahul Goshwami

निशानेबाज न्यूज़ डेस्क : इंदौर में एलपीजी गैस सिलेंडर की बुकिंग अचानक बढ़ने से गैस एजेंसी संचालक परेशान हो गए हैं। बताया जा रहा है कि बुधवार को बुकिंग का दबाव इतना ज्यादा बढ़ गया कि ऑनलाइन सर्वर क्रैश हो गए।

ओटीपी नहीं मिलने से बढ़ी समस्या

सर्वर क्रैश होने के कारण ग्राहकों को बुकिंग के लिए आवश्यक ओटीपी नहीं मिल पा रहा है, जिससे बुकिंग प्रक्रिया प्रभावित हो रही है।इस समस्या के चलते उपभोक्ताओं के साथ-साथ गैस एजेंसी संचालकों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

गैस एजेंसी संचालकों ने की कलेक्टर से मुलाकात

स्थिति से परेशान होकर गैस वितरक कलेक्टर शिवम वर्मा से मिलने पहुंचे और उन्हें पूरी समस्या से अवगत कराया।उन्होंने बताया कि सर्वर समस्या के कारण गैस बुकिंग और वितरण व्यवस्था प्रभावित हो रही है।

कलेक्टर ने दिया समाधान का आश्वासन

कलेक्टर शिवम वर्मा ने गैस एजेंसी संचालकों को आश्वासन दिया है कि आपूर्ति अधिकारी के साथ समन्वय बनाकर गैस वितरण प्रणाली को व्यवस्थित किया जाएगा, ताकि उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की परेशानी न हो।

Share The News
Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *